फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   RAF sub commandant reports stone pelting on on three hundred people in Muzaffarnagar

उपद्रव: आरएएफ के सब कमांडेंट ने 300 लोगों पर दर्ज कराई पथराव की रिपोर्ट, 21 दिसंबर को हुआ था हमला

Sun, 19 Jan 2020 04:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 19 Jan 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
RAF sub commandant reports stone pelting on on three hundred people in Muzaffarnagar
पथराव करती भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाने पर आरएएफ के सब कमांडेंट अभिषेक सिंह की ओर से तीन सौ से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


शहर में गत 20 दिसंबर को सीएए के विरोध में हिंसक प्रदर्शन, आगजनी, तोड़फोड़ हुई थी। उसी दिन यहां पर रेपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की बी/194 बटालियन की तैनाती कर दी थी। अगले दिन 21 दिसंबर की दोपहर को कच्ची सड़क पर पथराव की घटना हुई थी। जिसमें कुछ लोगों ने कब्रिस्तान से लौटते समय पथराव किया था।

विज्ञापन

आरएएफ के सब कमांडेंट अभिषेक सिंह ने बताया कि उस दिन वह जवानों के साथ मीनाक्षी चौक से कच्ची सड़क तक भ्रमण पर थे। तभी अज्ञात तीन सौ से अधिक लोगों ने जवानों पर हमला करते हुए पथराव किया।

इस मामले में सब कमांडेंट अभिषेक सिंह ने सिविल लाइन थाना में तीन सौ से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइन इंस्पेक्टर हरसरण सिंह ने बताया कि आरएएफ की ओर से भी उपद्रव की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसे जांच के लिए एसआईटी को भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed