फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Radha Ashtami festival celebrated with devotion, procession taken out

भक्ति के साथ मनाया राधा अष्टमी का पर्व, निकाली शोभायात्रा

Sun, 31 Aug 2025 08:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
Radha Ashtami festival celebrated with devotion, procession taken out
सरधना। राधा अष्टमी के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। आयोजक
- विदेशी भक्तों ने वृंदावन शैली में किया भजन-कीर्तन, उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन

सरधना। नगर में रविवार को राधा अष्टमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। राधा रानी के जन्मोत्सव की खुशी में शिव मंदिर, आदर्शनगर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों और बाजारों से होती हुई रामलीला मैदान में चल रहे गणपति महोत्सव में पहुंची।
शोभायात्रा में राधा रानी, श्रीकृष्ण एवं द्वारिकाधीश भगवान की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जिन्हें सजे हुए रथों पर विराजमान किया गया। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों, डीजे और बैंड-बाजों के साथ भक्त झूमते-गाते चल रहे थे। श्रद्धालु राधे-राधे के जयघोष करते रहे।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मथुरा-वृंदावन से आए विदेशी भक्तों द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन रहा। उन्होंने वृंदावन की पारंपरिक शैली में राधा-कृष्ण की स्तुति कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्तों ने एकत्र होकर राधा रानी के जन्मोत्सव पर केक काटा, बधाइयां दीं और मंगल गीतों के साथ जन्मोत्सव का उल्लास साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, राधा दामोदर, अमन गुप्ता, ललित गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, अनिल गुप्ता, दीपक शर्मा, राजू जाटव, गौरव ठाकुर, बॉबी गौतम, मनजीत, आशीष विश्वकर्मा, राकेश निगानिया, ओम गुप्ता, वंश गुप्ता, देव पुष्पक, रजत गोयल, अतुल गुप्ता, अजय सैनी, कृष्ण प्रजापति, प्रीतम सैनी, प्रदीप प्रजापति श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed