फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   raat me halki road se nahi niklege bhaari vaahan

रात में हल्की रोड से नहीं निकलेंगे भारी वाहन

Fri, 12 Jan 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Jan 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
raat me halki road se nahi niklege bhaari vaahan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रात में हल्की रोड से अब शहर में भारी वाहन नहीं निकलेंगे। शहर में वीआईपी रोड को देखते हुए भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है। मुख्य रूट से ही रात में भारी वाहन जा सकेंगे। भारी वाहनों को डायवर्ट करने के लिए प्वाइंट बनाकर थाना पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

रात दस बजे के बाद भारी वाहनों की शहर में एंट्री खुलती है। सुबह सात बजे तक भारी वाहन निकलते हैं। रात में भारी वाहनों का जो रूट है, अधिकांश ट्रक चालक रात में नियम तोड़कर मुख्य रूट से भारी वाहन न निकालकर हल्की सड़कों से भारी वाहनों को निकालते हैं। जिससे शहर में हल्की सड़कें टूट ही रही हैं और हादसे का भी डर रहता है। 
विज्ञापन

रात में भारी वाहनों की निकासी को लेकर एसएसपी ने एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक से प्लान मांगा। इसके बाद थाना स्तर पर ड्यूटी लगाई गई है। जिन प्वाइंटों से रात में भारी वाहन निकलते हैं, वहां बैरियर लगाकर भारी वाहनों को मुख्य रूट की तरफ डायवर्ट किया गया है। यहां रात दस से लेकर सुबह सात बजे तक पुलिस की ड्यूटी रहेगी। अभी भारी वाहनों के लिए हजारी प्याऊ, कमिश्नरी चौराहा, कमिश्नरी आवास चौराहे पर ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है भारी वाहनों का रूट
- रात में गढ़, मुरादाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर, शामली और हरिद्वार की तरफ जाना है, ऐसे भारी वाहन हापुड़ अड्डा चौराहे से बेगमपुल, जीरो माइल के रास्ते जाने का रूट है। जिन वाहनों को दिल्ली की तरफ मुड़ना है, वह भारी वाहन तेजगढ़ी से एल ब्लॉक, बिजली बंबा बाईपास के रास्ते जाने का रूट है।
- बिजनौर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हे दिल्ली व गाजियाबाद की तरफ जाना है, उनका कमिश्नरी आवास चौराहे से जीरो माइल के रास्ते ही मुख्य रूट है।
- मुजफ्फरनगर व हरिद्वार की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें गढ़ रोड या हापुड़ की तरफ जाना है, ऐसे भारी वाहन जीरो माइल के रास्ते कमिश्नरी आवास चौराहा, विवि रोड से तेजगढ़ी से जाने का रूट है।
- दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें बिजनौर की तरफ जाना है, ऐसे भारी वाहन बेगमपुल, जीरो माइल, लालकुर्ती में टाल से कमिश्नरी आवास चौराहे से जाने का रूट है।


यहां से घुसते हैं भारी वाहन
रात में भारी वाहन दूरी बचाने के लिए हल्की सड़कों को तोड़ते हैं। रात में शारदा रोड, मेट्रो प्लाजा के सामने, रेलवे रोड चौराहा, कमिश्नरी कार्यालय, हापुड़ अड्डा और साकेत चौराहे से भारी वाहन हल्की सड़कों पर घुसते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed