फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   raashtreey vyaapaar mandal ne shahar mein nikaala rod sho

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने शहर में निकाला रोड शो

Thu, 04 Mar 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
raashtreey vyaapaar mandal ne shahar mein nikaala rod sho
राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने शहर में निकाला रोड शो
विज्ञापन

माधवपुरम में हुआ शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह
मेरठ। राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा माधवपुरम जीआईबी पार्क में शपथ ग्रहण समारोह और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व शहर में व्यापारियों ने रोड शो निकाला। पुलिस लाइन से शुरू होकर रोड शो बच्चा पार्क, बागमपुर, दिल्ली रोड होकर माधवपुरम पहुंचा। कई स्थानों पर रोड शो का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेशाध्यक्ष योगेंद्र सिंह और संजीव शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मोहम्मद शहजाद शेख को महानगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। मुख्यातिथि रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजबाबू रस्तोगी ने बताया कि व्यापार मंडल संपूर्ण राष्ट्र में कार्य कर रहा है। बीते तीन माह में संगठन ने 6 राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। यूपी के 45 जिलों में संगठन का विस्तार हो चुका है। सरकारी विभागों द्वारा उत्पीड़न रोकने के लिए संगठन लड़ाई लड़ रहा है। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्यम भारद्वाज ने करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा ने कहा कि सरकार से की जाने वाली मांगों की योजना बनाई गई हैं। महानगर अध्यक्ष शेख मोहम्मद ने कार्यक्रम में आए सभी व्यापारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में नितिन जैन, राकेश शर्मा, विके त्यागी, तरुण शर्मा, उत्सव कौशिक, हिमांशु शर्मा, अशोक भारतीय, मंगू प्रधान, प्रद्युमन जैन, मुकेश वर्मा, राशिद भाटी, अफजल, शिल्पी पटले, शालिनी सिंह, अनिल वर्मा, जीतू नागपाल मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed