राम मंदिर के भव्य मॉडल वाली कांवड़ रवाना, दो लाख की लागत से तैयार हुआ मॉडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रस्तावित राम मंदिर जैसा प्रतिरूप तैयार किया गया है। ठीक उसी तरह की कांवड़ हरिद्वार से मेरठ तक लायी जा रही है। राम मंदिर मॉडल वाली यह भव्य कांवड़ शनिवार को औघड़नाथ मंदिर से पूजा अर्चना के बाद बिजनौर के रास्ते से हरिद्वार के लिए रवाना हुई। वहां से जल लेकर यह कांवड़ यात्रा मेरठ औघड़नाथ मंदिर आयेगी। इसके लिए चार सौ से ज्यादा विहिप कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है।
बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर ने बताया कि इस बार प्रस्तावित राम मंदिर के स्वरूप जैसी ही कांवड़ तैयार कराई गई है। इसका उद्देश्य अयोध्या में शीघ्र ही भव्य राम मंदिर बने, इसकी कामना करना है। इसके साथ ही संदेश पूरी तरह से यह है कि कांवड़ यात्रा में लोगों को दिखाया जाए कि राम मंदिर की आकृति तैयार कर ली गई है। जल्द ही ऐसा राम मंदिर बनाने की पूरी तैयारी है।
ऐसा है कांवड़ का स्वरूप
यह कांवड़ अयोध्या में प्रस्तावित भव्य राम मंदिर जैसी है। इसकी लंबाई 20 फीट, चौड़ाई 8 फीट और ऊंचाई 18 फीट चौड़ी होगी। इसे दिल्ली में दो लाख रुपये की लागत से तैयार कराया गया है। कार्यकर्ता बड़े-बड़े भगवा ध्वज लेकर यात्रा के साथ चलेंगे। बलराज डूंगर ने कहा कि इस कांवड़ का हरिद्वार से मेरठ तक जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।
तलवार, गदा और त्रिशूल लेकर चले कार्यकर्ता
कांवड़ के साथ बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता त्रिशूल, गदा और तलवार का खुला प्रदर्शन करते हुए चले। अधिकांश कार्यकर्ताओं के हाथ में हथियार थे।
दर्शन करने वालों की लगी भीड़
यह कांवड़ जब औघड़नाथ मंदिर पहुंची तो देखने वालों की भीड़ लग गई। लोगों में कांवड़ के साथ सेल्फी की होड़ लग गई। विहिप और बजरंगदल कार्यकर्ता जोश के साथ जयघोष करते हुए इस कांवड़ को लेकर बिजनौर रास्ते से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।