फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Quiz held at Sanjay Gandhi College; B.Com 5th-semester team emerges winner.

Meerut News: संजय गांधी कॉलेज में क्विज, बीकॉम पांचवां सेमेस्टर विजेता बना

Tue, 13 Oct 2026 06:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Quiz held at Sanjay Gandhi College; B.Com 5th-semester team emerges winner.
सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग ने क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें बीकॉम पांचवें सेमेस्टर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसने 50 में से 38 अंक हासिल किए। बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की टीम 34 अंकों के साथ दूसरे और बीकॉम तृतीय सेमेस्टर की टीम 24 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से विषयगत ज्ञान, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता के सवाल पूछे गए। प्राचार्य प्रोफेसर रमेंद्र कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राम कृपाल विशिष्ट अतिथि रहे। संचालन वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. डीएस सिंह ने किया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन और त्वरित निर्णय क्षमता विकसित करती हैं। डॉ. डीएस सिंह और डॉ. प्रतिमा यादव ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed