Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Questions raised regarding fairground facilities; vehicles getting stuck in the sand

Meerut News: मेले की सुविधाओं पर उठे सवाल, रेत में फंस रहे वाहन

Sun, 15 Nov 2026 09:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Questions raised regarding fairground facilities; vehicles getting stuck in the sand
मेले के मुख्य द्वार पर बनी स्थाई कोतवाली बना वॉच टॉवर स्रोत संवाद
- सुरक्षा के अधूरे इंतजाम, 20 नवंबर को होगा मखदूमपुर मेले का उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। मखदूमपुर गंगा घाट पर आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उद्घाटन की तारीख नजदीक आने के बावजूद कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे हैं।

मखदूमपुर गंगा मेला करीब 250 हेक्टेयर भूमि में बसाया जा रहा है। इसमें लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। जिला पंचायत की ओर से व्यवस्थाओं पर करीब 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए गांव से गंगा घाट तक रेतीले मैदान में करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क तैयार की गई है। वहीं, स्नान के लिए घाटों को तैयार किया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से मेला क्षेत्र को चार जोन में बांटकर प्रत्येक जोन में मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

मेला स्थल पर जाने वाली सड़कों के निर्माण को लेकर ठेकेदारों द्वारा मानकों की अनदेखी की जा रही है। मुख्य मार्ग पर कांस नहीं बिछाए जाने के कारण वाहन रेत में फंस रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क पर कीचड़ होने से भी आवागमन प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि ठेकेदार ने सड़क निर्माण में लापरवाही बरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की भी तैनाती की जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। गहरे पानी वाले स्थानों पर लाल झंडियां लगाई जाएंगी। श्रद्धालुओं को निर्धारित घाटों पर ही स्नान करने और गहरे पानी में जाने से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा।

मेला क्षेत्र में सुरक्षा और भीड़ पर नजर रखने के लिए बनाए जा रहे वॉच टावर भी सवालों के घेरे में हैं। इनकी ऊंचाई महज आठ फीट के करीब है। करीब चार किलोमीटर के दायरे में फैले मेला क्षेत्र में इतनी कम ऊंचाई से पुलिसकर्मी भीड़ और गतिविधियों पर किस तरह नजर रख पाएंगे, यह सवाल उठ रहा है। ऐसे में वॉच टावर सुरक्षा व्यवस्था के बजाय महज औपचारिकता बनकर रह जाएंगे।


मेला स्थल पर बनेगी अस्थायी कोतवाली

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला स्थल पर अस्थायी कोतवाली बनाई जा रही है। यहां मेला प्रभारी निरीक्षक की तैनाती होगी। इसके अलावा उपनिरीक्षक और यातायात पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। स्थानीय पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है।

उद्घाटन की तारीख में बदलाव
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी वीएस कुशवाहा ने बताया कि उद्घाटन की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले मेले का उद्घाटन 21 नवंबर को निर्धारित किया जाना था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर अब 20 नवंबर को मेले का औपचारिक शुभारंभ होगा। पांच दिवसीय मेले का समापन 24 नवंबर को मुख्य स्नान के बाद होगा। हालांकि, मेला स्थल पर 25 नवंबर तक व्यवस्थाएं संचालित रहेंगी।



बयान...

मेला स्थल पर लगातार निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। उद्घाटन से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। -संतोष कुमार, एसडीएम, मवाना

मेले के मुख्य द्वार पर बनी स्थाई कोतवाली बना वॉच टॉवर स्रोत संवाद

मेले के मुख्य द्वार पर बनी स्थाई कोतवाली बना वॉच टॉवर स्रोत संवाद

मेले के मुख्य द्वार पर बनी स्थाई कोतवाली बना वॉच टॉवर स्रोत संवाद

मेले के मुख्य द्वार पर बनी स्थाई कोतवाली बना वॉच टॉवर स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed