फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Questions raised over plantation in Khiwai; complaint filed with Chief Minister following RTI inquiry

Meerut News: खिवाई पौधरोपण पर सवाल, आरटीआई के बाद मुख्यमंत्री से शिकायत

Wed, 28 Oct 2026 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Questions raised over plantation in Khiwai; complaint filed with Chief Minister following RTI inquiry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। वन विभाग के खिवाई कस्बे में कराए गए पौधरोपण पर सवाल उठे हैं। एक युवक ने सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) से मिली जानकारी के आधार पर मुख्यमंत्री से शिकायत की है। उसने पौधरोपण में अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
वन विभाग ने अपने अभिलेखों में 16,500 पौधे लगाने की बात कही थी। विभाग के अनुसार, इनमें से 12,250 पौधे जीवित हैं। सरधना क्षेत्र के टेहरकी गांव निवासी पृथ्वीराज चौहान ने यह जानकारी आरटीआई के तहत मांगी थी। उन्होंने 2021-22 से 2025-26 तक सरधना रेंज की संरक्षित वन भूमि पर हुए पौधरोपण का विवरण मांगा था। पृथ्वीराज का दावा है कि मौके पर निरीक्षण करने पर बहुत कम पौधे नजर आए। उन्होंने सरकारी धन के दुरुपयोग और अभिलेखों में गड़बड़ी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से पौधरोपण की वास्तविक स्थिति और दर्ज आंकड़ों के मिलान की मांग की है। उनका कहना है कि अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि एक टीम मौके पर जाकर स्थलों और उपलब्ध अभिलेखों का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed