फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Quarreling youths beat up father and son

Meerut News: झगड़ा कर रहे युवकों ने पिता-पुत्र को पीटा

Wed, 08 Oct 2025 09:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
Quarreling youths beat up father and son
बहसूमा। मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी सराय निवासी शैलेंद्र कुमार ने तहरीर में बताया कि वह मंगलवार को डी-मोंट फोर्ट पब्लिक स्कूल रामराज की शिक्षक-अभिावक मीटिंग करके बेटे अक्की के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में मोड कला मोहम्मदपुर शकिस्त तिराहे पर कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। पीड़ित ने बाइक साइड में खड़ी कर उनमें बीच बचाव कराने की कोशिश की। आरोप है कि उक्त युवकों ने झगड़ा बंद कर उल्टा उसके व उसके बेटे पर लात घूसों व धारदार हथियार से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर लोगों को आते देख आरोपी मौके से भाग गए। आरोपियों में सूरज, देसी, आर्यन व अभिजित व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed