{"_id":"68b8ac6c7b55364a7105dbc8","slug":"qrt-and-crime-branch-could-not-find-those-who-dragged-women-into-the-fields-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104339-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को खेत में खींचने वालों को नहीं ढूंढ पाई क्यूआरटी और क्राइम ब्रांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को खेत में खींचने वालों को नहीं ढूंढ पाई क्यूआरटी और क्राइम ब्रांच
विज्ञापन
दौराला। भराला गांव में महिलाओं को खेत में खींचने वाले निर्वस्त्र युवकों का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। आरोपियों के स्कैच भी अभी तैयार नहीं किए गए हैं। बुधवार को क्यूआरटी और क्राइम ब्रांच की टीम को वापस बुला लिया गया। अब पुलिस सादा कपड़ों में तलाशी अभियान चला रही है।
आबूलेन स्थित शोरूम पर शनिवार को ड्यूटी जा रही महिला को सिवाया-भराला मार्ग पर दो निर्वस्त्र युवकों ने खेत में खींच लिया था। इसके अलावा भी अन्य महिलाओं से इस तरह की घटना हुई थी। घटना के बाद से ही मौके पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने ड्रोन का सहारा लिया और क्यूआरटी, क्राइम ब्रांच की टीम को भी तलाशी अभियान में लगाया लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। बुधवार को पुलिस ने घटनास्थल के अलावा गांव के अन्य खेत व आस पास के गांवों में भी ग्रामीणों से संदिग्धों के बारे में जानकारी ली। क्यूआरटी और क्राइम ब्रांच की टीम वापस बुला ली गई।
इसके बाद स्थानीय पुलिस सादी वर्दी में दिनभर आरोपियों को तलाशती रही। आरोपियों का स्कैच अभी भी नहीं बन सका। पीड़ित महिलाएं चित्रकार को सही तरीके से जानकारी नहीं दें पा रहीं हैं। इससे स्कैच बनाने में दिक्कत आ रही है। आरोपियों के न पकड़े जाने के कारण गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित महिलाएं अभी भी सहमी हुई हैं। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि तलाशी अभियान जारी है। आसपास के गांवों में भी संदिग्धों जानकारी ग्रामीणों से मांगी जा रही है।