फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   QR code system will be starts from saket

एक मार्च से 25 वार्डों में घर-घर से कूड़ा लेने पहुंचेगी कंपनी की गाड़ी

Sat, 12 Feb 2022 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
QR code system will be starts from saket
15 से साकेत से शुरू होगा घरों पर क्यूआर कोड लगाने का काम
विज्ञापन

मेरठ। एक मार्च से शहर के 25 वार्डों में बीबीजी इंडिया कंपनी की कूड़ा गाड़ी घर-घर से कूड़ा लेने पहुंचेगी। इसके लिए 15 फरवरी से घरों का सर्वे और क्यूआर कोड लगाने का काम शुरू होगा। सर्वे की शुरूआत साकेत से होगी। कंपनी की सुविधा से संतुष्ट होने के बाद ही जनता से निर्धारित यूजर चार्ज की वसूली शुरू होगी। शहर के प्रत्येक वार्ड में तीन या इससे अधिक कूड़ा गाड़ी पहुंचेंगी। पूरी व्यवस्था की निगरानी के लिए सूरजकुंड वाहन डिपो परिसर में कंट्रोल रूम खोला जाएगा। जनता को ऑनलाइन व ऑफलाइन शिकायत करने की सुविधा मिलेगी।
शुक्रवार को नगरायुक्त मनीष बंसल ने नगर निगम सभागार में बताया कि उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता के लिए आईटी बेस प्रणाली लागू की जा रही है। इसके लिए कंपनी के 25 कर्मचारी 15 फरवरी से शहर के 25 वार्डों में घर-घर पहुंचकर भवन स्वामी से आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि रिकार्ड लेकर मोबाइल एप के माध्यम से भवनों का सर्वे करेंगे। यहां घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू करने के बाद अन्य 48 वार्डों में सर्वे और कूड़ा उठाने का काम शुरू होगा। कंपनी शहर के 73 वार्डों से कूड़ा उठाएगी। कंकरखेड़ा क्षेत्र के 17 वार्डों में नगर निगम अपने संसाधनों से कूड़ा उठाएगी।
विज्ञापन

बाजारों का कूड़ा रात में उठेगा
नगरायुक्त का कहना है कि हर घर से कूड़ा दिन में उठाया जाएगा। बाजारों से कूड़ा उठाने का काम रात में किया जाएगा।
डंपिंग ग्राउंड पहुंचेगा कूड़ा
शहर में पांच से अधिक स्थानों पर कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनाए जा रहे हैं। जिनका कार्य अभी अधूरा है। बीबीजी इंडिया कंपनी को घर-घर से कूड़ा उठाकर ट्रांसफर स्टेशन पहुंचाना था। यहां से निगम की गाड़ी को डंपिंग ग्राउंड तक कूड़ा पहुंचाना है। लेकिन अभी तक शहर में कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन नहीं बन पाए हैं। फिलहाल कंपनी की कूड़ा गाड़ी घरों से कूड़ा लेकर डंपिंग ग्राउंड लोहियानगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई शहरों में चल रही व्यवस्था
बीबीजी इंडिया कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सलिल का कहना है कि कंपनी बनारस, प्रयागराज, अयोध्या, झांसी आदि शहरों समेत राष्ट्रपति भवन में सफाई व्यवस्था की तर्ज पर मेरठ महानगर में कंपनी काम करेगी।
निगम को प्रतिमाह दो करोेड़ आय
महानगर के 73 वार्डों से निर्धारित यूजर चार्ज की शत प्रतिशत वसूली हुई तो निगम को प्रतिमाह दो करोड़ रुपये आय होगी। नगर निगम ने इन वार्डों में तीन लाख आवास और सवा दो लाख कामर्शियल भवन माने हैं।

पहले चरण में यह शामिल
शेरगढ़ी, जयभीमनगर, जागृति विहार सेक्टर आठ, अजंता कॉलोनी, सरायकाजी, कसेरूखेड़ा, कसेरूबक्सर, तेजगढ़ी, सुभाष नगर, सिविल लाइन, गंगानगर, मोहनपुरी, जागृति विहार सेक्टर तीन, यादगारपुर, शाहपीर गेट, नंगला बट्टू, भोपाल सिंह रोड, शास्त्री नगर स्कीम 7ए सेक्टर तीन, सूरजकुंड रोड, जयदेवी नगर, फूलबाग कॉलोनी, शास्त्री नगर एल 2, एल ब्लॉक शास्त्री नगर, पटेलनगर थापर नगर को शामिल किया गया है।
निगम ने जारी की यूजर चार्ज की सूची
श्रेणी यूजर चार्ज रुपये प्रतिमाह
गृहकर में छूट वाले परिवारों से - 30
200 वर्ग मीटर वाले आवासों से - 80
200 वर्ग मीटर से अधिक वाले आवासों से - 100
अपार्टमेंट प्रति फ्लैट - 40
धर्मशाला - 30
कामर्शियल भवन, दुकानें
100 वर्ग फीट क्षेत्रफल वाली दुकान से - 50
100 से 200 वर्ग फीट तक दुकान से - 100
200 वर्ग फीट से अधिक की दुकान से - 150
100 छात्र वाले स्कूल, कोचिंग सेंटर से - 50
101 से 500 छात्र संख्या वाले स्कूल, कोचिंग सेंटर से - 300
500 से अधिक छात्रों वाले स्कूल, कोचिंग सेंटर से - 500
बैंक, एलआईसी, सिनेमा, गेस्ट हाउस, 10 कमरों वाले होटल व रेस्टोरेंट, 20 कमरों वाले अस्पताल से - 500
मैरिज होम, मॉल, होटल, रिटेल चैन्स, प्राइवेट अस्पताल 20 बेड वालों से - 1000
गोदाम और वेयरहाउस 1001 वर्ग फीट से 5000 वर्ग फीट तक, शराब की दुकानों से - 500
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पैथोलॉजी लैब, शोरूम, सर्विस सेंटर, पेट्रोल पंप, गैराज से - 200
क्लीनिक, अन्य सरकारी कार्यालय, स्कूल - 100
दवाइयों की दुकानों से - 150
रोड पटरी वाले दुकानदार - पांच रुपये
रोड साइड फास्ट फूड, चाय, जूस, चाट की दुकानों से - 10
हॉट मार्केट से साप्ताहिक बाजार में प्रति स्टॉल - 25 प्रतिदिन
प्रदर्शनी ग्राउंड मेला में - 100 रुपये प्रतिदिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed