नहीं देखा होगा इतना डेंजर दृश्य: गीदड़ को पूरा निगल गया अजगर, फिर मुंह से निकाला बाहर, ग्रामीण रह गए सन्न
Meerut News : एक विशालकाय अजगर ने पहले गीदड़ को पूरा निगर लिया और फिर मुंह के सहारे बाहर निकाल दिया। यह पूरा दृश्य देखकर ग्रामीण भी सन्न रह गए।
विस्तार
मेरठ में सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव के जंगल में गन्ने के खेत में सोमवार को विशालकाय अजगर देखने पर किसानों में हड़कंप मच गया। खेत में काम कर रहे मजूदरों ने देखा कि दस फीट लंबे अजगर ने गीदड़ का शिकार कर लिया है। जिसके कुछ ही देर में अजगर ने गीदड़ को पूरी तरह अंदर निगल गया। तभी ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
वहीं, किसानों द्वारा सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम को सूचना दी। हालांकि वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले अजगर ने अपने मुंह से गीदड़ को बाहर निकाल दिया। यह दृश्य देखकर ग्रामीण भी हैरान रह गए। बताया गया कि गीदड़ मर चुका था।
उधर, सूचना देने के काफी देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। लोगों के अनुसार, जिस समय वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक अजगर गीदड़ को बाहर निकाल कर गन्ने के खेत में घुसने का प्रयास कर रहा था। हालांकि टीम ने उसे पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: मेरठ: मंदिर से लड्डू गोपाल चोरी करने वाले दो बदमाश दबोचे, महिलाएं बोलीं- पुलिस ने किया गलत खुलासा
ग्रामीणों ने बताया कि अजगर करीब 10 फीट लंबा था। वहीं, अजगर के पकड़े जाने के बाद भी ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा।
यह भी पढ़ें: दरिंदगी: पीड़ित छात्रा ने SSP को सुनाई आपबीती, अफसरों के उड़े होश, युवक ने तमंचे के बल किया था दुष्कर्म