फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pwd makes model to delhi road

दिल्ली रोड को मॉडल बनाएगा पीडब्ल्यूडी, खाका तैयार

Thu, 19 Dec 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
pwd makes model to delhi road
दिल्ली रोड
मेरठ।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने दिल्ली रोड की यातायात व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए उसे मॉडल मार्ग बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत बेगमपुल से शॉप्रिक्स मॉल तक सड़क के दोनों ओर रेलिंग लगाई जाएगी और पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर कमिश्नर को सौंप दिया है। अगर पीडब्ल्यूडी का यह प्लान सफल रहा तो भविष्य में वह अपनी सभी सड़कों पर इसको लागू करेगा।
प्रतिदिन जाम से जूझ रहे शहर के हालात किसी से छुपे नहीं है। महानगर होने के बाद भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बेहद खराब है। शहर के करीब-करीब हर मुख्य मार्ग पर जाम लगता है। इसकी बड़ी वजह शहर में पार्किंग नहीं होना और सड़कों पर अतिक्रमण है। पीडब्ल्यूडी के प्लान में सड़क की हद तय कर दी जाएगी। इससे दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

नाले पर फुटपाथ बनेगा फुटपाथ
पीडब्ल्यूडी के प्रस्ताव के अनुसार, मुख्य मार्ग के दोनों ओर लोहे की रेलिंग लगाई जाएगी। जगह जगह कट दिए जाएंगे। पैदल यात्री रेलिंग के अंदर रहेंगे। दुकानों से खरीदारी के बाद वह रेलिंग के कट से ही सड़क पर आ पाएंगे। रेलिंग के बाहर एक जेबरा लाइन होगी। उसको पार करने पर वाहन चालकों का चालान होगा। दिल्ली रोड को मॉडल बनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य है कि यह मार्ग सीधा देश की राजधानी को जोड़ता है। दूसरे प्रदेशों से आने वाले ज्यादातर वाहन यहां से गुजरते हैं। मॉडल मार्ग बनने से इसका मेसेज भी जाएगा। इसके बाद बेगमपुल से हापुड़ रोड, मवाना रोड, गढ़ रोड, किला रोड, सरधना रोड, बागपत रोड, रोहटा रोड आदि मार्गों पर भी यही काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात किमी पर खर्च होंगे ढाई करोड़
बेगमपुल से शॉप्रिक्स मॉल चौराहे की दूरी करीब सात किलोमीटर है। कमिश्नर के आदेशानुसार मॉडल रोड पर लगने वाली लोहे की रेलिंग का प्रपोजल तैयार किया गया है। इस पर करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। शहर के मुख्य मार्गों पर स्थाई अतिक्रमण पहले ही चयनित किया जा चुका है। यह तैयारी शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए हो रही है।
-अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed