फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PVVNL will treat the Kanwar Yatra as a challenge.

Meerut News: कांवड़ यात्रा को चुनौती की तरह लेगा पीवीवीएनएल

Wed, 17 Jun 2026 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
PVVNL will treat the Kanwar Yatra as a challenge.
-विद्युत लाइनों के कारण दुर्घटनाएं रोकने के लिए अलर्ट मोड पर होगा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सावन मास में होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने कमर कस ली है। विद्युत लाइनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एमडी रवीश गुप्ता के नेतृत्व में अलर्ट मोड पर काम होगा।
कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का एमडी खुद दौरा कर रहे हैं। गंगनहर किनारे के कांवड़ मार्ग समेत सभी मार्गों पर विद्युत खंभों पर इंसुलेटिड शीट लगाने और उचित ऊंचाई तक कवर करने के निर्देश दिए गए हैं। एमडी रवीश गुप्ता ने विद्युत अधिकारियों के साथ बागपत के पुरा महादेव मंदिर तक जाने वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया है। ऊंची कांवड़ के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए ढीली विद्युत लाइनों के तारों को कसने और ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ शिविरों के लिए अस्थाई कनेक्शन अविलंब देने को कहा गया है।
विज्ञापन

एमडीम रवीश गुप्ता ने बताया कि कांवड़ यात्रा को एक चुनौती के रूप में लिया जा रहा है। कांवड़ मार्गों पर विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह से सुरक्षित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस प्रशासन के सहयोग से कांवड़ यात्रा पूरी तरह सुरक्षित बनाने के उपाय किए जा रहे हैं। विद्युत अधिकारियों को लगातार निरीक्षण करके व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed