{"_id":"6a8dc80f10430f1e05002d7f","slug":"pvvnl-md-heard-36-bill-related-complaints-meerut-news-c-72-1-mct1004-158305-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पीवीवीएनएल के एमडी ने सुनी बिल संबंधी 36 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पीवीवीएनएल के एमडी ने सुनी बिल संबंधी 36 शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्यालय ऊर्जा भवन में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित हुई। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर आदि जिलों से आए लोगों ने 36 शिकायतें रखी।
एमडी ने कई शिकायतों का मौके पर समाधान कर दिया और अन्य शिकायतों का शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। एमडी ने कहा कि उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 31 अगस्त तक एसडीओ व अधिशासी अभियंता कार्यालयों पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इनमें अभी तक 15227 शिकायतें आई है और 14949 शिकायतों का समाधान किया गया है। 278 शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कराया जा रहा है।
इन कैंपों में स्मार्ट मीटर, गैर स्मार्ट मीटर, मीटर संबंधी शिकायतें, बिल संबंधी, टैरिफ परिवर्तन आदि शिकायतों को सुना जा रहा है। जन सुनवाई में निदेशक कार्मिक व प्रशासन आशु कालिया, निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक तकनीकी एनके मिश्र, निदेशक वित्त स्वतंत्र तोमर, मोहम्मद सगीर, गुरजीत सिंह, रजनीकांत मिश्र, राजकुमार, गुलाब सिंह आदि उपस्थित रहे।