फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Purvanchal Panther team starts with a win.

Meerut News: पूर्वांचल पैंथर की टीम का जीत से आगाज

Mon, 05 Oct 2026 06:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal Panther team starts with a win.
जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में हुई स्पोर्ट्स फॉर स्कूल टूर्नामेंट टूर्नामेंट की शुरूआत
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से अंडर 14 जोनल स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत सोमवार से जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में हुई। टूर्नामेंट में पहले दिन उद्घाटन मुकाबला पूर्वांचल पैंथर और संगम सुपर किंग्स के बीच हुआ। इसमें पूर्वांचल पैंथर ने जीत से शुरूआत की।
मैच से पूर्व उद्घाटन डॉ. आयुष सिंघल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। पहले मैच में पूर्वांचल पैंथर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। देवांश ने 50, अर्नव सबसे अधिक 38 रन बनाए। गेंदबाजी में आरुश, वंश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए संगम सुपर किंग्स की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आरिश ने 41 रन बनाए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में सरयू स्ट्राइकर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाए। इसमें अभिषेक ने सबसे अधिक 15 रन बनाए। गेंदबाजी में अभय, सुभान और सिद्धांत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट यूपी हस्तिनापुर की टीम ने 9 विकेट खोकर 83 रन बनाकर मैच जीत लिया।चिराग ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में आनंद ने 4, देव ने दो विकेट लिए। इस मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को भी टूर्नामेंट में दो लीग मैच होंगे। इस मौके पर धीरज, सलीम, अहमद, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed