{"_id":"66eeb0299057fe23010f633f","slug":"purnima-gaurav-and-princy-won-the-competition-meerut-news-c-26-1-aur1003-128638-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पूर्णिमा, गौरव और प्रिंसी ने प्रतियोगिता में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पूर्णिमा, गौरव और प्रिंसी ने प्रतियोगिता में मारी बाजी
विज्ञापन
-शहर के सत्यनारायण इंटर कॉलेज में हुई जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता
-विजेता मुजफ्फरनगर में आयोजित मंडल स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो
शामली। शहर के सत्यनारायण इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न स्कूल, कॉलेजों के बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग कर शरीर का लचीलापन दिखाया। प्रतियोगिता के विजेता मुजफ्फरनगर में होने वाली मंडल स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
शनिवार को जनपद स्तरीय योगासन प्रतियोगिता हुई, जिसका शुभारंभ प्रबंधक राजीव संगल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि योग हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है, सभी इसे प्रतियोगिता के साथ ही जीवन में अपनाकर हमेशा स्वस्थ रहें। निर्णायक मंडल में छात्र वर्ग में अतुल वर्मा, अमर पाल सिंह, कपिल कुमार, योगेन्द्र मलिक रहे। वहीं बालिका वर्ग में नीतू रानी, रितिका राठी, सोनिया देवी रही। प्रतिभाग करने वाले बालक व बालिकाओं ने हलासन, शीर्षासन, चक्रासन, वक्रासन आदि में अपने शरीर का लचीलापन दिखाया।
प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग में पूर्णिमा, क्रिष्टी, प्रिंसी, उर्वशी, लक्की और बालक वर्ग में गौरव, सूर्य सिंह तोमर, आयुष विजेता रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में खुशी मलिक, अजरा, प्रियंका, कुमारी खुशी, स्नेहा, तमन्ना, माहिका विजेता बनी। अंडर-14 बालिका वर्ग में शगुन, आराध्या, माही, सानिया, नताशा, एलिशा, मिष्ठी विजेता बनी। कार्यक्रम संचालन में पीटीआई फूल कुमार का योगदान रहा। संचालन अनिल कुमार कश्यप (स्काउट प्रभारी) ने किया। इस अवसर पर काॅलेज प्रधानाचार्य अनिल शर्मा व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।