फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   punyathithi par kavya se di atal ko shardhhanjali

प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर काव्य से दी अटल को श्रद्धांजलि

Mon, 17 Sep 2018 01:50 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 17 Sep 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
punyathithi par kavya se di atal ko shardhhanjali
meerut - फोटो : meerut

विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपाइयों ने काव्यांजली कार्यक्रम आयोजित किये। विधानसभा स्तरों पर आयोजित इन कार्यक्रमों में कविताओं के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजली दी गयी।
शहर विधानसभा क्षेत्र का आयोजन इस्माईल कालेज में हुआ। जिसका शुभारंभ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज और महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा किये गये काव्य पाठों का वीडियो कैसेट से प्रदर्शन किया गया। इसके बाद आयोजित कवि सम्मेलन में वीर रस के कवि डा. अरुण सिसौदिया ने काव्य पाठ से अटल जी को श्रद्धांजली देते कहा कि जो गाया देश का तुमने तराना याद रखेगा, तुम्हारा मुल्क पर सबकुछ लुटाना याद रखेगा। गए अंदाज जीने का सिखाकर तुम जमाने को, तुम्हें सदियों तक जमाना याद रखेगा। कार्यक्रम में संजीव त्यागी, सुमनेश सुमन ने भी काव्य पाठ किया। इस दौरान विनोद खटीक, सुरेश अग्रवाल, नरेंद्र उपाध्याय, रेनू जोगी, विवेक वाजपेयी, संदीप रेवड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दक्षिण विधानसभा द्वारा शास्त्रीनगर स्थित रंगोली उत्सव मण्डप में आयोजन किया गया। जिसमें कवि डा. प्रतीक गुप्ता और ईश्वर चंद गंभीर ने काव्य पाठ किया। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक डा. सोमेंद्र तोमर, अरुण वशिष्ठ, राखी त्यागी, वर्षा कौशिक, संजना रस्तोगी, सीमा श्रीवास्तव, ममता त्यागी, जयकरण गुप्ता, डा. चरण सिंह लिसाड़ी, संजीव शर्मा, निधि रस्तोगी, सपना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट विधानसभा क्षेत्र का आयोजन भगवान पैलेस में हुआ। जिसमें कवित्री तुशा शर्मा, वीरेश त्यागी, सुमनेश सुमन, कोमल रस्तोगी, नीता गुप्ता और कुलजीत कौर ने काव्य पाठ किया। कोमल रस्तोगी ने कविता पाठ करते हुए कहा कि ‘शब्द भी मौन हो गये, अटल तुम कहां खो गये, आजात शत्रु से योद्धा हुए राजनीतिक पुरोधा हुए’। कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस दौरान विवेक रस्तोगी, अंकित सिंघल, अनिल अग्रवाल, ओपी सिंह, अमित शर्मा, संजय त्रिपाठी, नीरज मित्तल, आलोक रस्तोगी, सरदार दलजीत सिंह, विशाल कन्नौजिया, मयंक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed