{"_id":"5ece55668ebc3e902627037b","slug":"punjab-migrant-laborer-died-due-to-heart-attack-after-he-reached-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: दिल का दौरा पड़ने से हुई पंजाब के प्रवासी श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: दिल का दौरा पड़ने से हुई पंजाब के प्रवासी श्रमिक की मौत
Wed, 27 May 2020 05:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 27 May 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Dr. B S Sodhi
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब के लुधियाना से श्रमिक स्पेशल ट्रेन में आते समय प्रवासी श्रमिक की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें मौत का मुख्य कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। यह प्रवासी श्रमिक मधुमेह रोगी भी था। हालांकि एहतियात के तौर पर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं वह कोरोना संक्रमित तो नहीं था।
विज्ञापन
सूबे के अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र के औउरीपुर के निवासी 55 वर्षीय प्रवासी मजदूर दयाबख्श की श्रमिक स्पेशल में तबियत बिगड़ने पर उसे रेलवे स्टेशन से जिला अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन
वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। इस यात्री के साथ उसका पुत्र रामनाथ भी था। तेज गर्मी और थकान के बीच उसकी मौत होने के बाद से रेलवे, स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मचा हुआ था।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. बीएस सोढी के मुताबिक प्रवासी मजदूर होने के कारण एहतियात के तौर पर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। हालांकि उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में श्रमिक को हार्ट अटैक होना पाया गया है।
उसकी केस हिस्ट्री जानने पर यह भी पता चला है कि वह मधुमेह का मरीज भी था। उन्होंने बताया कि श्रमिक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही घर पर ही क्वारंटीन और सतर्कता की सलाह दी गई है।