{"_id":"8b5ded43a1841021d07a0d085502b5ac","slug":"punchayat-chunav-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा अंतिम चरण का मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा अंतिम चरण का मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 09 Dec 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए चतुर्थ चरण (अंतिम) का मतदान बुधवार को होगा। मंगलवार को दौराला ब्लॉक के सरश्रीराम इंटर कॉलेज दौराला, ब्लॉक सरधना के संत चार्ल्स इंटर कालेज सरधना तथा ब्लॉक सरूरपुर खुर्द के संजय गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सरूरपुर खुर्द से मतदान दल रवाना हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी पंकज यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
पंकज यादव ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी मतदाता को उसके मताधिकार का प्रयोग करने से रोकता है या किसी के पक्ष में मतदान करने के लिये किसी प्रकार का प्रलोभन देता है तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में मतदाता जनपद स्तर पर गठित शिकायत प्रकोष्ठ के टेलीफोन नंबर पर या संबंधित उपजिलाधिकारी, सेक्टर या जोनल मजिस्ट्रेट को सूचित करे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि अंतिम चरण के लिए कुल 204 मतदान केंद्र और 549 मतदान स्थल बनाएं गए हैं। इसमें 3 लाख 46 हजार 606 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तीनों ब्लॉकों में ग्राम प्रधान के 113 पदों पर 759 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1531 पदों पर 1703 प्रत्याशी मैदान में होंगे। उन्होंने बताया कि 21 मतदान स्थलों की वेबकॉस्टिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
ब्लॉक दौराला में सात, ब्लॉक सरधना में दस तथा सरूरपुर ब्लॉक में 11 अतिसंवदेनशील प्लस मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इन सभी मतदान केंद्रों के साथ-साथ अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
ड्रोन से होगी मतदान की निगरानी
चतुर्थ चरण के मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिये जिला प्रशासन की ओर से तीन ड्रोन लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में ड्रोन का परीक्षण अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश चंद्र द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि अतिसंवेदनशील ग्रामों की सतत निगरानी और तत्काल कार्रवाई के लिये यह ड्रोन से निगरानी होगी। ब्लॉक दौराला, सरधना और सरूरपुर खुर्द में एक-एक ड्रोन निगरानी रखी जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी केके मिश्रा सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।