{"_id":"d00192cb5e671afb2762c0e5bf3b69c0","slug":"punchayat-chunav-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिटपुट घटनाएं, 66.69% मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिटपुट घटनाएं, 66.69% मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 10 Oct 2015 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में पंचायत चुनाव का पहला चरण छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। पहले चरण में कुल 66.69 प्रतिशत मतदान हुआ। लोकतंत्र के पहले पायदान के लिए हुए मतदान में 2 लाख 68 हजार 555 मतदाताओं में से 1लाख 79 हजार 96 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा मतदान मेरठ ब्लॉक में 70.27 प्रतिशत और सबसे कम रोहटा ब्लॉक में 64.28 प्रतिशत रहा।
जनपद में चार चरणों में पंचायत चुनाव हो रहा है। प्रत्येक चरण में तीन-तीन ब्लॉक शामिल किए गए हैं। शुक्रवार को पहले चरण के लिए रोहटा, जानी और मेरठ ब्लॉक में मतदान हुआ। इन तीनों ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत सदस्य की कुल 175 सीटों पर 675 प्रत्याशी और जिला पंचायत सदस्य की सात सीटों के लिए 85 प्रत्याशी मैदान में थे।
सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ तो मुस्लिम बहुल मतदान केंद्रों पर लाइन लगनी शुरू हो गईं। लेकिन अधिकांश गांवों के बूथों पर धीमी गति से मतदान हुआ। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मतदान की गति बढ़ती गयी। खेतों से काम करके लौटने के बाद ग्रामीणों ने जमकर मतदान किया।
विज्ञापन
रोहटा में डीएम को घेरा
ग्राम रोहटा में मतदान का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी पंकज यादव का ग्रामीणों ने घेराव किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोगों ने आपत्तियां दर्ज नहीं करायी होंगी। यदि आपत्ति दर्ज करायी है और फिर भी सही आपत्तियों का निस्तारण नहीं हुआ है तो जांच करायी जाएगी।
छिटपुट हुई घटनाएं
पहले चरण में अतिसंवेदनशील गांवों को लेकर पुलिस-प्रशासन की चौकसी ने मतदान शांतिपूर्वक संपन्न करा दिया। मेरठ के गगोल, जानी के धौलड़ी और टिमकिया, रोहटा के अरनावली व रोहटा आदि गांवों में हल्की मारपीट और नोंकझोंक के बीच पुलिस बल से भी धक्कामुक्की की भी जानकारी मिली। लेकिन बाकी क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।
आंकड़े जुटाने में छूटे पसीने
मतदान के बाद अंतिम आंकड़े जुटाने में कंट्रोल रूम के कर्मचारियों के पसीने छूट गए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश चंद्र को स्वयं बैठकर आंकड़े इकट्ठा कराने पड़े। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों से लगातार फोन पर संपर्क के बावजूद सही आंकड़े उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। इस पर एडीएम (ई) ने कई सेक्टर मजिस्ट्रेटों को फोन पर ही जमकर हड़काया। शाम करीब साढ़े सात बजे अंतिम आंकडे़ प्राप्त हो पाए।