फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   punchayat chunav

तीसरे चरण में आठ वार्डों के लिए दाखिल हुए 140 पर्चे

Thu, 08 Oct 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 08 Oct 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
punchayat chunav
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए जिला पंचायत के आठ वार्डों के लिए नामांकन के अंतिम दिन कुल 75 पर्चे दाखिल किए गए। इनमें कई प्रत्याशी ऐसे भी रहे जिन्होंने मंगलवार को भी पर्चे दाखिल किए थे। मंगलवार तो 65 पर्चे दाखिल हुए थे। बुधवार को नामांकन बहुत ही शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन


इन्होंने किए पर्चे दाखिल
वार्ड एक से कुलविंदर सिंह, देवेंद्र, बाबूराम, अनिता, देवेंद्र, नवभार और राजेंद्र, वार्ड दो से सीमा, मोनिका, रामपाली, मोनिका, सविता, जसवंती, सविता, जसवंती, सीमा, सीमा, प्रेमवती, प्रेमवती, आस्था, आस्था, प्रेमवती उर्फ रूपवती, संगीता और चंदरो, वार्ड तीन से नितिन कुमार, देवेंद्र सिंह, जगमोहन, जगमोहन, मनोज, शीतल, रिडका, विपेंद्र पाल सिंह, मलखान, मलखान सिंह उर्फ मलखान तथा प्रेमवती, वार्ड चार से संजीव, राखी, धीरज, धर्मेंद्र, नीतू, हितेश, जगरोशनी व रविता, वार्ड पांच से पवन देवी, हेमलता, कुसुमलता, बरखा उर्फ पायल, राजकुमारी, संतलेशा और बबीता, वार्ड 32 से हमजा, जगवीर, सुंदर गिर और मुन्ना गिर, वार्ड 33 से रोहताश, महेंद्र, कुसुम, कुंतेश, रजनी, वार्ड 34 से संजीव, धीरज सिंह, संजीव, सफाउर्रहमान, सफाउर्रहमान, कुसुम देवी, रामशरण, बिसनपाल, राजवीर, रणवीर सिंह, कपिल, प्रतीक, कपिल, रोहित, राजेंद्र, रोहित ने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन


विधायक संगीत सोम ने कराए दो पर्चे दाखिल

सरधना से भाजपा विधायक ठा. संगीत सोम वार्ड तीन से भाजपा समर्थित प्रत्याशी नितिन कुमार खटीक और वार्ड चार से प्रत्याशी संजीव शर्मा का पर्चा दाखिल कराने कलक्ट्रेट पहुंचे। हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि संगीत सोम वार्ड दो से प्रत्याशी मोनिका पत्नी अनुज भाटी का पर्चा भी दाखिल कराने पहुंचेगे, लेकिन ऐसा नही हुआ। क्योंकि सपा नेता अतुल प्रधान की पत्नी के सामने सपा से भाजपा में आए अनुज भाटी की पत्नी को ठा. संगीत सोम ने ही प्रत्याशी घोषित कराया है। मंगलवार को संगीत सोम ने मोनिका के पक्ष में वार्ड दो में कई जगह रोड शो के साथ सभाओं को भी संबोधित किया था। इनके अलावा भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे वार्ड एक प्रत्याशी कुलविंदर सिंह को संगठन पदाधिकारियों ने पर्चा दाखिल कराया। इनमें मुखिया गुर्जर, भाजपा के प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी, जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, संजीव बंसल, शिवकुमार राणा, रोबिन गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपाइयों को तो नहीं रोका
जिस वक्त मुखिया गुर्जर के पुत्र कुलविंदर वार्ड एक से पर्चा दाखिल कराने नामांकन कक्ष में पहुंचे तो वहां मौजूद एलआईयू के इंस्पेक्टर ने भाजपा नेताओं को कक्ष में जाने से रोक दिया। इस पर जिला महामंत्री संजीव बंसल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मंगलवार को जब सपाई पर्चा दाखिल करने आए थे, तब तो किसी को रोकने की हिम्मत नहीं हुई। कक्ष में तमाम नेताओं की भीड़ जमा थी, जबकि हम सिर्फ चार लोग हैं। इस पर एलआईयू इंस्पेक्टर चुप्पी साध गए।

संगीत को रोका तो मच गयी हलचल
नामांकन पत्र जमा कराने पहुंचे सरधना विधायक संगीत सोम और प्रत्याशियों ने पुलिस ने नामांकन से पहले बैरियर पर रोक दिया। पुलिस भीतर सिर्फ प्रत्याशी और प्रस्ताव के साथ एक अन्य को जाने की इजाजत दे रही थी। चूंकि दो प्रत्याशियों और विधायक के साथ भीड़ ज्यादा थी, इसलिए छंटनी करने में समय लगा। ऐसे में अफवाह फैल गई कि विधायक संगीत सोम को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। लेकिन जब तक समर्थक कलक्ट्रेट पहुंचे, संगीत सोम नामांकन कक्ष में जा चुके थे।

भाजपा का होगा बेहतर प्रदर्शन: संगीत सोम
संगीत सोम ने नामांकन पत्र दाखिल कराने के बाद कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा पहली बार मुखर होकर मैदान में उतरी है। जबकि अन्य दलों ने घोषणा के बाद हाथ पीछे खींच लिए हैं और पर्दे के पीछे से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि  सपाई सत्ता के दबाव में पंचायत चुनाव में पूरा खेल खेल रहे हैं। लेकिन भाजपाई पूरे उत्साहित हैं और पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सामने आएगा।

1612 कर्मचारियों की टीम कराएगी मतदान
पहले चरण के पंचायत चुनाव में 1612 कर्मचारियों की टीम मतदान कराएगी। तीनों ब्लॉकों में 403 पोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं। इसके साथ ही प्रत्येक ब्लॉक में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश चंद्र ने पहले चरण में होने वाले मतदान की तैयारियों पर जानकारी देते हुए बताया कि एक पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारी शामिल होते हैं। तीनों ब्लॉकों में कुल 403 पोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं। इनके अलावा मेरठ ब्लॉक में दो जोनल मजिस्ट्रेट और आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट, जॉनी ब्लॉक में चार जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा रोहटा ब्लॉक में चार जोनल मजिस्ट्रेट और 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनके अलावा रोहटा ब्लॉक में जहां सीडीओ नवनीत सिंह चहल प्रभारी होंगे, वहीं जानी में अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापित डीपी श्रीवास्तव और मेरठ ब्लॉक में एमडीए सचिव कुमार विनीत प्रभारी होंगे। वहीं संबंधित क्षेत्र के एसडीएम भी क्षेत्र में भ्रमण पर रहेंगे। दिनेश चंद्र ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में 10 से 15 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में भी तैनात रहेंगी। 


प्रचार करने पर महिला प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट
चुनाव प्रचार थमने के बाद भी बुधवार शाम छह बजे वार्ड 20 से प्रत्याशी ललिता अपने काफिले के साथ जुलूस निकाल रहीं थी। इस पर सीओ ब्रह्मपुरी ने परतापुर एसओ के साथ पहुंचकर गाड़ियों की घेराबंदी करते हुए पांच गाड़ियों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। वहीं महिला प्रत्याशी पर परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया।
सीओ ब्रह्मपुरी रफीक अहमद ने बताया कि बहादुरपुर निवासी ललिता जिला पंचायत का चुनाव लड़ रही हैं। मेरठ, जानी और रोहटा ब्लॉक में बुधवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया था, लेकिन ललिता अपने समर्थकों के साथ परतापुर क्षेत्र के सोलाना गांव में शाम छह बजे प्रचार कर रहीं थी। प्रचार में शामिल खुली जीप समेत पांच गाड़ियों को सीज कर दिया है। साथ ही महिला प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता क ा उलंघन और धारा 144 के उलंघन के के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


पहले चरण का मतदान कल, प्रचार थमा
सभी दावेदारों ने अपने क्षेत्रों में किया तूफानी दौरा
पहले चरण में रोहटा, जानी और मेरठ ब्लॉक में होगा चुनाव
मेरठ। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचन के लिए पहले चरण के चुनाव में शुक्रवार को मतदान होगा। इसमें तीन ब्लॉकों के 175 क्षेत्र पंचायत और सात जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए क्षेत्र पंचायत से कुल 675 और  जिला पंचायत से 85 प्रत्याशी मैदान में होंगे। पहले चरण के प्रचार का दौर बुधवार शाम थम गया और प्रत्याशियों ने गुपचुप हुक्का पंचायतों के बीच समर्थन जुटाने की कवायद शुरू कर दी है।
पहले चरण में रोहटा, जानीखुर्द और मेरठ ब्लॉक में चुनाव होगा।

इनमें रोहटा ब्लॉक में 61 क्षेत्र पंचायत सदस्य, जानीखुर्द में 77 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा मेरठ ब्लॉक में 37 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का निर्वाचन होना है। जानी खुर्द में चार क्षेत्र पंचायत सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद अब 73 सीटों पर मतदान होगा। जानीखुर्द में 268 प्रत्याशी, रोहटा में 183 प्रत्याशी और मेरठ ब्लॉक से 224 प्रत्याशी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मैदान में है। वहीं जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड 15 से 21 तक के सात वार्डों के सदस्य पद का चुनाव होना है। जिसके लिए कुल 85 प्रत्याशी मैदान में है। बुधवार शाम सभी प्रत्याशियों की सभाओं, रोड शो और प्रचार का शोर थम गया। इसके बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का बिरादरी और कुनबे की हुक्का पंचायताें, बैठकों का दौर शुरू हो गया।


आज रवाना हाेंगी पोलिंग पार्टियां
शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए बृहस्पतिवार सुबह से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश चंद्र ने बताया कि सभी ब्लॉकों की पोलिंग पार्टियां उस ब्लॉक के मतदान पेटी संकलन केंद्र से रवाना होंगी और वहीं वापस आकर मत पेटियां जमा होंगी। बुधवार शाम सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए बसों के एकत्रीकरण का काम पूरा हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed