फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   #pulwama attack, boy tattooed names of 606 martyrs on his body as a tribute to pulwama terror attack

#Pulwama Attack: इस युवक ने शहीदों को दी सबसे अनोखी श्रद्धांजलि, शरीर पर गुदवाए 606 जवानों के नाम

Sat, 23 Feb 2019 03:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Feb 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
#pulwama attack, boy tattooed names of 606 martyrs on his body as a tribute to pulwama terror attack
tattoo man abhishek

पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए देशवासी अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। शुक्रवार को यूपी के शामली जिले के विजय ने हमले में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी जवानों के नाम अपनी पीठ पर गुदवाए। इसके बाद शनिवार को भी एक युवक ने उस वक्त लोगों को चौंका दिया जब वह अपनी पीठ पर पूरे 606 शहीद जवानों के नाम गुदवाकर शहीद के घर पहुंचा। 

विज्ञापन


गांव बसा टीकरी में शहीद अजय कुमार के घर हापुड़ निवासी अभिषेक गौतम श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। अभिषेक ने अपने शरीर पर एक-दो या दस-बीस नहीं, बल्कि पूरे 606 शहीद जवानों के नाम अपनी कमर पर गुदवाए हुए हैं। उनके मुताबिक इससे बेहतर श्रद्धांजलि जवानों के लिए कुछ और नहीं हो सकती। 

विज्ञापन

अभिषेक ने अपनी पीठ पर न सिर्फ शहीदों के नाम गुदवाए हैं, बल्कि उन्होंने अपनी पीठ पर कई महापुरुषों की तस्वीरें भी बनवाई हुई हैं। इनमें शहीद भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, महाराणा प्रताप, महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई, चाणक्य और शिवाजी जैसे महापुरुषों के टैटू कमर पर बनवाए हुए हैं। इसके अलवा कमर के बीचो बीच इंडिया गेट का टैटू बनवाया हुआ हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed