फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pulse Polio Campaign: Children swallowed two drops of life

पल्स पोलियो अभियान : नौनिहालों ने गटकी दो बूंद जिंदगी की

Mon, 09 Dec 2024 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Pulse Polio Campaign: Children swallowed two drops of life
मवाना/परीक्षितगढ़/माछरा। पोलियो उन्मूलन अभियान के प्रथम चरण मेंं रविवार को पोलियो दिवस पर मवाना नगर व देहात में बनाए गए 105 बूथों पर 17934 नौनिहालों को पाेलियो की खुराक दी गई। पोलियो अभियान की शुरूआत सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अरुण कुमार ने बच्चे को पोलियो की ड्राॅप पिलाकर की।
विज्ञापन

आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। सीएचसी प्रभारी ने बूथों का निरीक्षण कर अभियान का जायजा लिया। परीक्षितगढ़ में पोलियाे दिवस अभियान का शुभारंभ नगर के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो बूथ पर मुख्य अतिथि चेयरमैन हिटलर त्यागी व सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा ने नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाकर किया। 94 बूथों पर 8400 बच्चों दवा पिलाई गई। माछरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाॅ. तरुण राजपूत ने बताया कि 103 पोलियो बूथ बनाए गए तथा दो मोबाइल टीम, सात ट्रांजिट टीम रही। कुल 18493 बच्चों को पोलियो की ड्राॅप्स पिलाई गई। सरधना में 134 बूथों पर करीब 21 हजार बच्चों, दौराला सीएचसी के अंतर्गत 133 बूथों पर 21300 बच्चों, सरूरपुर सीएचसी क्षेत्र में 117 बूथों पर 17965 बच्चाें, रोहटा ब्लाॅक क्षेत्र में 72 बूथों पर 9077 बच्चों, जानी खुर्द के गांव पांचली बुजुर्ग में स्थित सीएचसी क्षेत्र में 172 बूथों पर 7260 बच्चों और हस्तिनापुर क्षेत्र में 91 बूथों पर 9831 बच्चों को दवा पिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed