फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Public relations were done with the farmers for the developed agriculture resolution campaign

विकसित कृषि संकल्प अभियान के लिए किसानों से जनसंपर्क किया

Sat, 31 May 2025 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Public relations were done with the farmers for the developed agriculture resolution campaign
सरधना। दबथुवा में किसान सम्मेलन के लिए पाथौली में जनसंपर्क करते रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवा
सरूरपुर। गांव दबथुवा में 1 जून को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत देश के वैज्ञानिक किसानों के साथ सीधे संवाद स्थापित करेंगे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, राज्य स्तरीय विभाग और कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग के शीर्ष अधिकारी तथा नवोन्मेषी किसान इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन

रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान व सुनील रोहटा ने सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के जंगेठी, जांजोखर, डूंगर, जटपुरा, भलसोना, पाथौली, ईकड़ी, कक्केपुर, करनावल, बुबकपुर, बहादुरपुर में किसानों से जनसंपर्क किया। सांसद डॉ. सांगवान ने किसानों को बताया कि सम्मेलन में भारत सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत देश के विभिन्न कृषि संबंधित अनुसंधान केंद्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं कृषि विशेषज्ञ किसानों से सीधा संवाद करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

अभियान के माध्यम से किसानों को कृषि से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही तुरंत रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इस कार्यक्रम से सरकार को भावी कृषि नीति बनाने और कृषि वैज्ञानिकों के शोध की दिशा तय करने का कार्य करेगा। डॉ. सांगवान ने बताया कि भारत सरकार के विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत किसान मसीहा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर 29 मई को उड़ीसा से केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा की गई है। जनसंपर्क के दौरान यशवीर सिंह, ओम प्रकाश, सतीश चेयरमैन, महिपाल सिंह, कंवरपाल सिंह, मास्टर अनिरुद्ध, योगेश कुमार, रणवीर दहिया, अनिकेत भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed