{"_id":"6ad21e16acaeadf4360fb3b5","slug":"provide-smart-mobile-phones-increase-allowances-and-benefits-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113946-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्मार्ट मोबाइल दिलाओ, भत्ते और सुविधाएं बढ़ाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्मार्ट मोबाइल दिलाओ, भत्ते और सुविधाएं बढ़ाओ
Fri, 16 Oct 2026 06:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 16 Oct 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सरधना। सीएचसी में चल रहे आशाओं के धरने में पहुंचीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान, दिया
मांगों को लेकर चल रहे सीएचसी पर आशा कार्यकर्ताओं का धरना जारी
- मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। विभिन्न मांगों को लेकर सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित होने लगी हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का एलान किया।
आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे वर्ष 2006 से स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके बावजूद महंगाई बढ़ने के अनुपात में उनकी प्रोत्साहन राशि में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। मंगलवार से शुरू हुए धरने के दौरान वे अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने संस्थागत प्रसव पर मिलने वाली 600 रुपये की प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 1800 रुपये करने और एचबीएनसी के तहत प्रति विजिट भुगतान 40 से बढ़ाकर 75 रुपये करने की मांग की। इसके अलावा पल्स पोलियो अभियान और टीकाकरण सत्र के लिए 300 रुपये भुगतान करने की मांग भी उठाई।
उन्होंने परिवार नियोजन के तहत महिला नसबंदी पर 500 रुपये और पुरुष नसबंदी पर 1000 रुपये देने, माता बैठक और हेल्थ प्रमोशन डे के भुगतान में वृद्धि करने तथा सर्वे कार्य के लिए 300 रुपये प्रतिदिन देने की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं ने कामकाज के लिए 5जी स्मार्ट मोबाइल फोन उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। आशा संगिनियों ने भ्रमण भत्ता 24 दिन के बजाय 30 दिन का देने और क्षेत्र में भ्रमण के लिए आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान नौशाबा, शाइस्ता, आशा, ममता, पुष्पा, निशा, प्रमिता, रिंकी, शिखा, सुधा और बबीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने दिया समर्थन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान धरनास्थल पर पहुंचीं और धरने पर बैठे आशा कार्यकर्ताओं से वार्ता की। उन्होंने धरने को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को आशा कार्यकर्ताओं की मांगों पर विचार कर उन्हें पूरा करना चाहिए। इसके लिए वह भी पूरा प्रयास करेंगी।