फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Provide children with worldly education along with religious education: Shahar Qazi

बच्चों को दीनी के साथ दुनियावी तालीम भी दिलाएं : शहर काजी

Tue, 01 Apr 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Provide children with worldly education along with religious education: Shahar Qazi
मेरठ..कंवलजीत..ईद के मोके पर सूरजकुंड पार्क में घूमते मस्ती करते लोग.....संवाद
- शाही ईदगाह में डॉ. जैनुस सालिकीन सिद्दीकी ने नमाज से पहले की तकरीर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकीन सिद्दीकी ने कहा कि मुसलमान अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम भी दिलाएं। अपने अधिकार पाने के लिए दुनियावी तालीम की खास भूमिका है। ईद हमें सिखाती है कि हम एक-दूसरे की खुशियों का ख्याल रखें। यह दिन मोहब्बत और आपसी भाईचारे को कायम रखने का दिन है।
शहर काजी ने यह संदेश शाही ईदगाह पर ईद की नमाज से पहले तकरीर में दिया। शहर काजी बनने के बाद वह पहली बार शाही ईदगाह में नमाज के दौरान तकरीर करने पहुंचे। उन्होंने सभी को नेकी के रास्ते पर चलने की सीख दी। उन्होंने कहा कि देश में रहने वाला हर हिंदू और मुसलमान आपस में भाई है। इस रिश्ते को टूटने नहीं देना है। उन्होंने कहा कि रमजान-उल-मुबारक में की गई इबादात रोजे सब्र और कुर्बानियों का यह दिन अल्लाह की तरफ से एक इनाम है। इस दौरान उन्होंने अपने पिता काजी जैनुश साजिद्दीन को भी याद किया।
विज्ञापन

देश में जुल्म से बचना है तो बच्चों को पढ़ाओ : कारी शफीकुर्रहमान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मौलाना कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने कहा कि अगर लोकतांत्रिक देश में जुल्म से बचना है तो मुसलमान अपने बच्चों को पढ़ाएं। चाहे तुम्हें एक समय भूखा ही रहना पड़े। उन्होंने वक्फ बिल को लोकतंत्र की हत्या बताया। किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि तुम सियासी पार्टियों के लिए फुटबाल मत बनो। ये सब मुसलमानों का सिर्फ इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बात उन्होंने शाही ईदगाह पर ईद की नमाज से पहले तकरीर के दौरान कही। उन्होंने कहा कि तुम सब पर अल्लाह की निगरानी है। इसलिए घबराओ मत, अल्लाह बड़े से बड़ा गुनाह बर्दाश्त कर लेता है, लेकिन ज़मीन पर जुल्म बर्दाश्त नहीं करता। सब्र से काम लो। यह समय जज्बाती होकर गलत कदम उठाने का नहीं है। तुम अल्लाह की बातों को मानने वाले हो। कानून के दायरे में रहते हुए अपने हक की लड़ाई खुद लड़नी होगी। कासमी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ जागरूक कर एकजुट होना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने ईदगाह के अंदर नमाजियों को आने से रोके जाने पर कहा कि पुलिस प्रशासन के लोग नमाजियों को अंदर आने दें वरना यहां पब्लिक में आक्रोश का माहौल पैदा होगा। स्थिति कंट्राेल में नहीं रहेगी।

-------

पुलिस के कड़े पहरे में हुई ईद की नमाज
- ईदगाह में दारुल उलूम वक्फ के उस्ताद मुफ्ती वासिफ ने कराई नमाज
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ईद-उल-फितर पर शाही ईदगाह में हजारों अकीदतमंदों ने ईद की नमाज पढ़ी। सभी ने देश में अमन-चैन और आपसी भाईचारा कायम रहने की दुआएं कीं। इस दौरान पुलिस का सख्त पहरा रहा। इसके साथ ही जिले भर में मस्जिदों और ईदगाहों पर ईद की नमाज अदा की गई। शाही ईदगाह पर सुबह छह बजे से ही नमाजियों का पहुंचाना शुरू हो गया। सात बजे तक ईदगाह का मैदान भर गया। सुबह 7.48 बजे देवबंद दारूल उलूम वक्फ के उस्ताद मुफ्ती वासिफ ने अकीदतमंदों को ईद की नमाज कराई। मुफ्ती ने कहा कि कहा कि मुसलमानों को अपने बच्चों को बुराइयों से दूर रहकर दीन पर चलने का रास्ता दिखाना चाहिए। ईद का त्योहार हर किसी को अपने गुनाहों की तौबा करने का अवसर देता है। सभी को अल्लाह के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। गरीब की मदद करनी चाहिए। अपने देश से प्रेम करना चाहिए।

ईदगाह जाने के लिए पुलिस से उलझते रहे
- शाही ईदगाह में अधिक भीड़ होने के कारण जैसे ही पुलिस ने बेरिकैटिंग लगाकर ईदगाह, रेलवे रोड समेत आसपास के चौराहों पर नमाजियों को रोकने का प्रयास किया तो कई लोग पुलिस से उलझते नजर आए। लोगों ने आरोप लगाए कि शासन और प्रशासन उनके साथ ज्यादती कर रहा है। पुलिस ने नमाजियों को समझाकर फैज-ए-आम और आसपास की अन्य मस्जिदों में नमाज के लिए भेजा।

दीवार फांदकर कब्रिस्तान में पढ़ी ईद की नमाज
- शाही ईदगाह में जगह न मिलने पर काफी लोगों ने निकट के कब्रिस्तान में ईद की नमाज पढ़ी। हालांकि कब्रिस्तान में घुसने के लिए लोगों को सीढ़ी के माध्यम से दीवार फांदकर जाना पड़ा।
ड्रोन से की निगरानी
-पुलिस प्रशासन की ओर से शाही ईदगाह सहित अन्य स्थलों पर कड़ी निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का प्रयोग किया गया। शाही ईदगाह पहुंचने वाले हर व्यक्ति को ड्रोन कैमरे में कैद किया गया। उधर, पुलिस अपने निजी मोबाइल और अन्य कैमरों का भी उपयोग करती नजर आई।

------
शहर विधायक भी ईदगाह पहुंचे
- शहर विधायक रफीक अंसारी ने शाही ईदगाह पर ईद की नमाज पढ़ी और वहीं लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान जिलाधिकारी डाॅ. वीके सिंह, एसएसपी विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, नगरायुक्त सौरभ गंगवार समेत सभी प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिले और मुबारकबाद दी। इनके अलावा सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, जीतू नागपाल सहित अन्य भी पहुंचे। उन्होंने भी शुभकामनाएं दीं।

मेरठ..कंवलजीत..ईद के मोके पर सूरजकुंड पार्क में घूमते मस्ती करते लोग.....संवाद

मेरठ..कंवलजीत..ईद के मोके पर सूरजकुंड पार्क में घूमते मस्ती करते लोग.....संवाद

मेरठ..कंवलजीत..ईद के मोके पर सूरजकुंड पार्क में घूमते मस्ती करते लोग.....संवाद

मेरठ..कंवलजीत..ईद के मोके पर सूरजकुंड पार्क में घूमते मस्ती करते लोग.....संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed