फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest on Thana after beaten boy

मेरठ : लालकुर्ती में युवक की पिटाई पर बखेड़ा, भाजपाइयों का थाने पर हंगामा

Sun, 30 May 2021 02:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 30 May 2021 02:24 AM IST
सार

मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब शिकायत लेकर पहुंचे मारपीट के शिकार अमन को ही दरोगा ने हिरासत में ले लिया।
 

विज्ञापन
protest on Thana after beaten boy
hindu jagran manch meerut - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में एक युवक को दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा पीटे जाने के बाद बखेड़ा हो गया। मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब दरोगा ने शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित युवक को ही हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना पाकर भाजपाई थाने आ गए और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे एएसपी के सामने ही भाजपाइयों की पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जैसे-तैसे मामला शांत कराया जाता था।
विज्ञापन


बकरी मोहल्ला निवासी अमन पुत्र सतीश शनिवार देर शाम घोसी मोहल्ला बुचरी रोड से घर आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने रोककर मारपीट कर दी और कपड़े फाड़ दिए। अमन कार्रवाई की मांग लेकर थाने आ गया। मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब शिकायत लेकर पहुंचे अमन को ही दरोगा ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर भाजपा छावनी मंडल अध्यक्ष विशाल कनौजिया अपने समर्थकों रविंद्र पासी, आलोक रस्तोगी, जतिन भाटिया के साथ थाने आ गए। उन्होंने पुलिस के रवैये का विरोध किया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर एएसपी सूरज राय भी वहां आ गए। भाजपाइयों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ ही देर में कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल के प्रतिनिधि सुनील शर्मा भी वहां पहुंच गए और आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग की।

हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही भी कार्यकर्ताओं के साथ थाने आ गए। बाद में अमन को छोड़ने और आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर भाजपाई लौटे।


अमन ने तस्लीम, शोएब, इमरान, सोहेल, हसीन, नवाब आदि को नामजद कर 20 से ज्यादा लोगों के खिलाफ भी तहरीर दी है। देर रात एसपी सिटी विनीत भटनागर ने थाने पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि युवक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दबिश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed