फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest on police station in sachin murder case

फाइनेंसर हत्याकांड में परिजनों को थाने पर हंगामा

Sat, 13 Nov 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
protest on police station in sachin murder case
फाइनेंसर हत्याकांड में परिजनों को थाने पर हंगामा
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। फाइनेंसर सचिन प्रजापति की हत्या के मामले में परिजनों ने शुक्रवार को थाने में हंगामा किया। उन्होंने हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए हर स्तर पर जांच कर रही है।
तीन दिन पहले रोशनपुर डोरली गांव निवासी सचिन की अगवा कर हत्या कर दी गई थी। उसके दोस्त सुशांत ने ही चाकू घोंपकर उसकी जान ले ली थी। हत्या के बाद उसका शव ललसाना के गांव के जंगल में जला दिया था। पुलिस ने सुशांत को पकडने के बाद घटना का खुलासा किया था। उसका साला अंकुश अभी भी फरार है। अंकुश और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन पल्लवपुरम थाना पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अभी एक ही आरोपी पकड़ा है। बाकी आरोपी भी जल्द पकड़े जाएं। थाना प्रभारी अवनीश कुमार अष्टवाल ने आश्ववासन दिया कि जांच चल रही है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

सिगरेट और जले हुए बाल मिले
थाने पर हंगामे के बाद परिजन पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यहां जली हुई सिगरेट और जले हुए कुछ बाल मिले हैं। थाना पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से सभी साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा मोबाइल की सीडीआर के माध्यम से भी आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed