{"_id":"5baa22e7867a557f373dc001","slug":"protest-on-bsp-office-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा कार्यालय पर जमकर हंगामा, नए महानगर अध्यक्ष के नाम की नहीं हुई घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा कार्यालय पर जमकर हंगामा, नए महानगर अध्यक्ष के नाम की नहीं हुई घोषणा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 25 Sep 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में मंगलवार को बसपा कार्यालय पर हंगामा हो गया। महानगर अध्यक्ष पद पर नाम की घोषणा को लेकर कई घंटों तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
बता दें कि वर्तमान महानगर अध्यक्ष कांति प्रसाद ही महानगर अध्यक्ष रहेंगे। डॉक्टर हरविंदर के समर्थकों ने कहा कि आज उनके महानगर अध्यक्ष पद पर नाम की घोषणा होनी थी लेकिन, नहीं की गई।
विज्ञापन
वहीं जिला अध्यक्ष सुभाष प्रधान का कहना है कि महानगर के अध्यक्ष पद पर अभी कोई बदलाव नहीं है। ना ही आलाकमान ने ऐसा कोई निर्देश दिया है। ऐसे में पुराने अध्यक्ष ही बरकरार रहेंगे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/