फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest of police because of jaam

जाम के विरोध में उतरा संयुक्त व्यापार संघ, हंगामा

Sat, 31 Jul 2021 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
protest of police because of jaam
जाम से नाराज व्यापारियों ने पुलिस का किया घेराव
विज्ञापन

मेरठ। जाम से नाराज व्यापारियों ने गोला कुआं पर एकत्र होकर पुलिस अधिकारियों का घेराव किया। संयुक्त व्यापार संघ ने कहा कि पुलिस शहर की समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। मुख्य चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहते। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
गोला कुआं एवं सूत मार्केट व्यापार संघ ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। इसी बीच संयुक्त व्यापार संघ की टीम भी गोला कुआं पर पहुंची। ट्रैफिक इंस्पेक्टर को व्यापारियों की समस्या बताई। हंगामे पर लिसाड़ीगेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। संयुक्त व्यापार संघ मंत्री सुधांशु महाराज ने जाम पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि गोला कुआं पर दो सिपाहियों की ड्यूटी थी पर मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

आश्वासन दिया कि सिपाहियों की मुख्य चौराहे पर ड्यूटी लगाई जाएगी। वरिष्ठ मंत्री ललित गुप्ता ने कहा कि प्रतिबंधित वाहन मुख्य बाजार में आ रहे हैं। नो एंट्री जोन में भी रॉंग साइड से वाहन आते हैं। मंत्री पवन गर्ग ने कहा कि जाम के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर शैलेश मिश्रा ने समाधान का भरोसा दिया। अशोक रस्तोगी और प्रदीप कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, व्यापार संघ के अजय गुप्ता गुप्ता गुट के बाद नवीन गुप्ता गुट के व्यापारी भी मौके पर पहुंचे और समस्या के समाधान की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों को मदद का आश्वासन देकर मामले को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed