फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest of drugs supply in Lisari gate area

नशीला पदार्थ बेचने के विरोध में खूनी संघर्ष

Mon, 20 Sep 2021 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
protest of drugs supply in Lisari gate area
नशीला पदार्थ बेचने के विरोध पर खूनी संघर्ष, पथराव और तोड़फोड़
विज्ञापन

मेरठ। नशीला पदार्थ बेचने के विरोध पर खूनी संघर्ष हो गया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घर में जमकर तोड़फोड़ की। पथराव से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दे दी है।
मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मस्जिद नगर का है। आरिफ ने बताया कि उसके घर के पास ही कुछ लोग नशीला पदार्थ बेचते हैं। पहले भी वह कई बार विरोध कर चुके हैं, जिस पर आरोपी पक्ष धमकी देते हैं। रविवार को भी आरोपियों के घर पर भीड़ लगी थी। उन्होंने नशीला पदार्थ बेचने का विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव में आए उसके पिता रुकनुद्दीन, माता रुखसाना और भाई अनस घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

पथराव के चलते आसपास के लोग घरों में घुस गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने मोनू, गफ्फार, अकबर और दानिश के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उनके घर पर दबिश दी गई थी, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed