फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest in compaisation

मुआवजा संबंधित सुनवाई न होने पर घेरा कलक्ट्रेट

Fri, 30 Jul 2021 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
protest in compaisation
भमि अधिग्रहण अधिनियम के उल्लंघन का आरोप, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। एनएच-119 में मुआवजे संबंधी समस्याओं के हल नहीं होने के कारण प्रभावित किसानों और व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जल्द से जल्द समाधान की मांग की। आरोप लगाया कि सलारपुर व जलालपुर का अवार्ड बनाने में भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के मापदंडों का उल्लंघन किया गया। एलान कर दिया कि हाईवे के लिए जमीन पर कब्जा नहीं दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार सुबह किसान और व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि मवाना रोड पर सलारपुर-जलालपुर गांव के मुआवजा संबंधी अपील नहीं सुनी जा रही है। हंगामा बढ़ने पर जिलाधिकारी के. बालाजी दोपहर करीब डेढ़ बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने लोगों को कार्यालय बुलाकर समस्या के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने कहा कि भूमि अधिग्रहण करते समय कब्जा लेने से पहले के लाभ किसी प्रभावित व्यक्ति को नहीं दिए गए हैं। वहीं, किसी को भी अपनी परिसंपत्तियों से संबंधित आपत्तियों का एनएचएआई ने कोई समाधान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed