{"_id":"5d8275cd8ebc3e93bb4c5e8b","slug":"protest-in-collectorate-office-after-beating-of-a-youth-in-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: युवक की जाति पूछी और फिर जंगल में ले जाकर पीटा, वीडियो वायरल, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: युवक की जाति पूछी और फिर जंगल में ले जाकर पीटा, वीडियो वायरल, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Wed, 18 Sep 2019 11:54 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
दौराला थाने में हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में गुर्जर समाज के एक युवक को रोककर उसकी जाति पूछी गई और फिर पीटा गया। यही नहीं उसकी पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। राजपूत समाज के युवकों पर ये आरोप लगाकर रुहासा गांव के लोगों ने बुधवार को पुलिस ऑफिस और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
मामला दौराला थाना क्षेत्र के ग्राम रुहासा गांव का है। गुर्जर नेता कुलदीप गुर्जर के नेतृत्व में एसपी क्राइम रामअर्ज से मिले ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि 16 सितंबर को गांव का ही युवक अंकित मोदीपुरम से अपने गांव लौट रहा था। ऑटो से सकौती उतरकर वह पैदल चलने लगा, तभी जीतपुर गांव के सामने कार सवार आधा दर्जन युवकों ने उसे रोक लिया। उन्होंने अंकित को रोककर उसकी जाति पूछी। जैसे ही युवक ने उन्हें बताया कि वह गुर्जर समाज से है तो हमलावर उस पर टूट पड़े। वह उसे कार में डालकर जंगल में ले गए और उसकी पिटाई की। उससे जबरन पैर पकड़वाकर माफी मंगवाई गई और काफी बेइज्जत करते हुए उसकी वीडियो बना ली। फिर बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: देवबंद: महिला का बुर्का खींचा, फिर छेड़छाड़, भीड़ ने धुनाई कर आरोपी को किया पुलिस के हवाले
विज्ञापन
पीड़ित युवक का आरोप है कि जिन युवकों ने उसे पीटा, वह राजपूत समाज से थे और आए दिन गुर्जर समाज के लोगों को पीटने की धमकी दे रहे थे। कुलदीप गुर्जर ने चेताया कि अगर आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो समाज आंदोलन करेगा।
वहीं, ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर भी प्रदर्शन कर इस घटना के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों को बताया कि घटना की रिपोर्ट दौराला थाने पर दर्ज कराने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। डीएम को ज्ञापन देकर घटना में नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही की मांग की।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/