फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest in Bijnor collectorate by Tyagi society over Shrikant Tyagi's case, demanded fair investigation

UP: बिजनौर में श्रीकांत त्यागी के मामले को लेकर समाज के लोगों में उबाल, कलेक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन

Tue, 16 Aug 2022 01:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Aug 2022 01:06 PM IST
सार

श्रीकांत त्यागी कांड को लेकर त्यागी समाज के लोगों में आक्रोश है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में श्रीकांत त्यागी की पत्नी को हिरासत में रखने का मुद्दा उठाया गया है। त्यागी समाज ने आठ सूत्रीय ज्ञापन देकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

विज्ञापन
Protest in Bijnor collectorate by Tyagi society over Shrikant Tyagi's case, demanded fair investigation
बिजनौर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीकांत त्यागी कांड को लेकर त्यागी समाज के लोगों में उबाल है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर श्रीकांत त्यागी की पत्नी को अवैध रूप से हिरासत में रखने का मुद्दा उठाया गया। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई गई है।

विज्ञापन

त्यागी समाज ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

मंगलवार को जिले के त्यागी समाज के लोगों ने एकत्र होकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया, जिन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि श्रीकांत त्यागी के मामले में बढ़ा चढ़ाकर धाराएं लगाई गई हैं। मामले की जांच कर उचित धाराओं में कार्यवाही की जानी चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bijnor: तिरंगा बांटने पर व्यक्ति को मिली सिर कलम करने की धमकी, घर के बाहर चिपके मिले पोस्टर, रिपोर्ट दर्ज

श्रीकांत त्यागी की पत्नी पुलिस हिरासत में 

श्रीकांत त्यागी की पत्नी को अवैध रूप से अमानवीय व्यवहार करते हुए पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया है जिससे महिला सम्मान निति पर प्रश्न चिन्ह लगा है। ज्ञापन में कहा गया कि श्रीकांत त्यागी के घर की बिजली और पानी काटकर अनैतिक कार्य किया गया है जिससे बच्चे सहमे हुए हैं। परिवार से जो समाज के व्यक्ति मिलने गए थे उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जिन्हें तुरंत रिहा करने की भी मांग उठाई गई। 

यह भी पढ़ें : Bijnor: तिरंगा बांटने पर व्यक्ति को मिली सिर कलम करने की धमकी, घर के बाहर चिपके मिले पोस्टर, रिपोर्ट दर्ज

सांसद के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की मांग

वहीं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ भी पुलिस कमिश्नर को भारी भीड़ में अभद्र भाषा प्रयोग करने पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। त्यागी समाज ने आठ सूत्रीय ज्ञापन देकर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

इस दौरान राकेश त्यागी, मृणाल त्यागी, विकल त्यागी,  अनुज त्यागी, विक्की त्यागी, संदीप त्यागी, शांति प्रकाश त्यागी, सुभाष चंद्र त्यागी, गौतम त्यागी, अनिल त्यागी, राजपाल त्यागी, अनुनय भारद्वाज, सचिन भारद्वाज, ओमेंद्र त्यागी, सौरभ मुनि त्यागी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed