Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest by daily wage workers in Hastinapur continues for the second day

Meerut News: हस्तिनापुर में दैनिक श्रमिकों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Thu, 26 Nov 2026 08:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Protest by daily wage workers in Hastinapur continues for the second day
राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे श्रमिक चिकित्सक को ज्ञापन देते हुए स्
-स्थायीकरण और मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्य द्वार पर दे रहे धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र के दैनिक श्रमिकों का अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दैनिक श्रमिक संघ के नेतृत्व में श्रमिकों ने मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर विभाग के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
संघ के अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव ने बताया कि करीब 100 दैनिक श्रमिक पिछले कई वर्षों से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें प्रतिदिन मात्र 252 रुपये मजदूरी दी जा रही है। श्रमिक लंबे समय से मजदूरी बढ़ाने और स्थायीकरण की मांग कर रहे हैं। विभागीय स्तर पर अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। कई दैनिक श्रमिक समाधान के इंतजार में सेवानिवृत्त हो गए हैं। पहले आश्वासन मिलने के बावजूद उनकी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
विज्ञापन

श्रमिकों का कहना है कि उन्हें उचित पारिश्रमिक और नौकरी की स्थिरता नहीं मिल रही है। ऐसे में परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है। ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि श्रमिक पूरी निष्ठा से वर्षों से विभाग में काम कर रहे हैं। इसी के चलते श्रमिकों ने अब आर-पार की लड़ाई का निर्णय लिया है। दूसरे दिन धरने पर संघ के महामंत्री सुंदर गुर्जर, उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, दीपक, वेदप्रकाश, राजेश, उमा, सुनीता और संध्या सहित बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed