फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest at the Tehsil office to seek resolution of public grievances.

Meerut News: जनसमस्याओं के समाधान के लिए तहसील में प्रदर्शन

Mon, 24 Aug 2026 06:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Protest at the Tehsil office to seek resolution of public grievances.
एआईएमआईएम कार्यकर्ता मंडलायुक्त के नाम एसडीएम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
- एआईएमआईएम ने मंडलायुक्त के नाम ज्ञापन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर की विभिन्न मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। एआईएमआईएम के प्रदेश सचिव विनोद जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मंडलायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।
एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए विनोद जाटव ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत मवाना नगर में दो अलग-अलग स्थानों पर सुलभ शौचालय बनवाए गए थे, जिन्हें नगर पालिका द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। आम जनता को शौच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पालिका द्वारा हस्तिनापुर रोड स्थित पक्का तालाब पर शहीद स्थल व तिरंगा स्थल का निर्माण कराया गया था, जो घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण पहली ही बारिश में ढह गया। ज्ञापन के माध्यम से अन्य समस्याओं को भी रेखांकित किया।
विज्ञापन

एआईएमआईएम नेताओं ने मंडलायुक्त से इन सभी समस्याओं की स्वयं जांच कराकर दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष मोहम्मद दिलशाद अंसारी, शाह कमर, तुफैल, सोनू, नईम मालिक, सरताज समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed