छावनी बना देवबंद, नागरिकता कानून के विरोध में सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, जोरदार प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार बिना किसी अनुमति के लोग यहां विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए हैं। पुलिस प्रशासन के धरना पदर्शन न करने से रोकने पर भीड़ वहीं धरने पर बैठ गई और जमकर नारेबाजी की।
उधर, घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन के तीसरे दिन भी पुलिस-प्रशासन और खुफिया विभाग अलर्ट रहा, बस अड्डों से लेकर रेलवे स्टेशन तक पुलिस तैनात रही। अधिकारियों की छुट्टी पहले ही रद्द की जा चुकी हैं।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर शनिवार को भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। किसी भी तरह की घटना से निपटने के लिए पूरी तरह चौकसी बरती गई। महानगर में घंटाघर और संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात रहा। इसके अलावा देवबंद सहित पूरे जिले में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी नजर रखे हुए हैं।
रविवार को धरना-प्रदर्शन की जानकारी लगते ही देवबंद को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। धरने में दारुल उलूम देवबंद के वरिष्ठ उस्ताजों और जमीयत के बड़े पदाधिकारियों ने शिरकत करके सरकार के इस कानून का विरोध किया और कहा यह काला कानून है और इसे वापस लेने की जरूरत है। धरने में जबरदस्त नारे लगाते हुए जामिया इस्लामियां के छात्रों का समर्थन किया गया।
24 दिसम्बर तक स्कूल-कॉलेज बंद
सहारनपुर में सीएए के लिए जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अरुण कुमार दुबे ने सहारनपुर के सभी स्कूल कॉलेज में 23 व 24 दिसम्बर को अवकाश की घोषणा कर दी गई है। आदेशों के उल्लंघन पर कार्यवाही किए जाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।