फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest against non-disposal of cow dung, posters put up on walls

Meerut News: गोबर का निस्तारण न होने पर विरोध, दीवारों पर लगे पोस्टर

Wed, 10 Dec 2025 08:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
Protest against non-disposal of cow dung, posters put up on walls
सरधना। कालंद रोड ​स्थित मोहल्ले में नालियों में गोबर बहाने से रास्ते पर हुआ जलभराव। स्थानीय निव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के मोहल्ला कालंद रोड नई बस्ती में डेयरी संचालकों द्वारा नालियों में गोबर बहाए जाने की समस्या फिर गहरा गई है। बुधवार सुबह नालियों के अवरुद्ध होने से सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के एकत्र होने पर कुछ डेयरी संचालकों ने मिलकर सफाई की लेकिन गंदगी अभी भी बनी हुई है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि जब तक गोबर निस्तारण की स्थायी व्यवस्था नहीं होगी तब तक वह अपनी दीवार पर लगाए गए पोस्टर नहीं हटाएंगे।
मोहल्ला कालंद रोड नई बस्ती में 10 से 15 डेयरियां संचालित होती हैं, जिनमें लगभग 2000 पशु रखे गए हैं। आरोप है कि कई डेयरी संचालक नियमों की अनदेखी करते हुए लंबे समय से नालियों में गोबर बहा रहे हैं। इससे न सिर्फ गंदगी फैल रही है बल्कि सड़क पर लगातार जलभराव की स्थिति बनती रहती है। याकूब, इरशाद, दीन मोहम्मद, नूर इलाही, यामीन, रहमान, शमशाद, नौशाद, काला, लुकमान, राशिद, शादाब, शाहिद, जाहिद और खालिद ने बताया कि समस्या को लेकर वह पहले भी नगर पालिका चेयरपर्सन से लेकर स्थानीय प्रशासन तक से कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

आजाद अधिकार सेना के संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में नागरिकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अवैध डेयरियां हटाने, कैटल कॉलोनी बनाने, अवैध डेयरी संचालकों पर मुकदमा दर्ज करने, बुलडोजर कार्रवाई और नियमित साफ-सफाई की मांग की थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवार को नालियों में फिर गोबर बहाया गया। इससे जलभराव हो गया। लोगों के इकट्ठा होने पर कुछ डेयरी संचालक सफाई करने पहुंचे मगर गंदगी अब भी बस्ती में फैली हुई है।

सरधना। कालंद रोड स्थित मोहल्ले में नालियों में गोबर बहाने से रास्ते पर हुआ जलभराव। स्थानीय निव

सरधना। कालंद रोड स्थित मोहल्ले में नालियों में गोबर बहाने से रास्ते पर हुआ जलभराव। स्थानीय निव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed