फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   protest against new electricity rate

बिजली की बढ़ी दरों को लेकर किसानों ने किया ऊर्जा भवन का घेराव

Thu, 26 Sep 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
protest against new electricity rate
मेरठ। बढ़ी बिजली दरों के विरोध में भाकियू (भानु गुट) ने बुधवार को ऊर्जा भवन पर घंटों हंगामा प्रदर्शन किया। किसानों के बीच पहुंचे पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने सीएम के नाम दस सूत्रीय मांग ज्ञापन लिया और शाम करीब चार बजे ऊर्जा भवन के सभागार में किसानों से वार्ता की। वार्ता के बाद किसान धरना खत्म कर लौट गए।
विज्ञापन

भाकियू (भानु) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह, पश्चिमी यूपी अध्यक्ष राजीव कुमार अघाना, मंडल अध्यक्ष अमित प्रधान और जिलाध्यक्ष पवन त्यागी आदि के नेतृत्व में मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत और बिजनौर आदि के किसान ट्रैक्टर ट्राली और गाड़ियों के जरिये दोपहर करीब 12 बजे ऊर्जा भवन पहुंचे और भवन परिसर में पेड़ के नीचे धरना दिया। धरने में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में शिरकत की। राजीव अघाना ने कहा कि 13 फीसदी बिजली दरें बढ़ाकर किसानों के साथ अन्याय किया गया है। सामान्य योजना में आवंटित नलकूप कनेक्शन की सामग्री किसानों को नहीं मिल पा रही है। दिवाकर सिंह ने कहा कि बिजली बिल जमा नहीं होने पर किसानों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जबकि गन्ने का संपूर्ण बकाया भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। ज्ञापन में बढ़ी दरें वापस लेने, गन्ना बकाया भुगतान होने तक कनेक्शन नहीं काटे जाने, नलकूप कनेक्शनों की समय से सामग्री जारी कराने, रोस्टर अनुसार बिजली आपूर्ति कराने, संविदा लाइनमैनों का मानदेय समय से दिलाने आदि की मांग की गई है। एमडी ने इन सभी मांगों पर विचार करने के लिए किसानों को शाम 4 बजे वार्ता का समय दिया। इसके बाद ऊर्जा भवन के सभागार में किसानों की एमडी के साथ वार्ता हुई। एमडी ने अपने स्तर की मांगों का समाधान जल्द कराने और शासन स्तर की मांगों को यूपीपीसीएल चेयरमैन के सामने रखने का आश्वासन किसानों को दिया। इस मौके पर अजब सिंह कसाना, बलराज भाटी, सत्यवीर सिंह, वीर सिंह, राजकुमार, अनुज सोम, सीमा भाटी, रेखा सिवाच, विकास चौधरी, बीसी प्रधान, प्रमोद त्यागी, बेगराज गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed