भीड़ हिंसा के विरोध में मेरठ मे बखेड़े के बाद मवाना में जुलूस निकालने का प्रयास, लाठीचार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार शाम फैज-ए-आम कॉलेज से भीड़ जुलूस के बाद बखेड़ा हो गया। इस दौरान पुलिस ने हंगामा कर रही भीड़ को काबू करने के लिए जमकर लाठीचार्ज किया। वहीं सोमवार सुबह मेरठ के मवाना में भी हजारों की संख्या में लोगों ने मस्जिद के बाहर जुलूस निकालने की कोशिश करते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान पुलिस ने यहां भी लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
जानकारी के अनुसार मवाना थानाक्षेत्र में मील रोड पर स्थित मस्जिद में काफी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। तबरेज अंसारी की हत्या को लेकर सोमवार सुबह मस्जिद के भीतर मुस्लिम समाज के लोगों की एक मीटिंग रखी गई थी।
मस्जिद के भीतर हजारों की संख्या में लोग शहर काजी मौलाना नफीस अहमद का संबोधन सुन रहे थे। इसी दौरान मस्जिद के आसपास सैंकड़ों की संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। यहां मौजूद भीड़ ने तबरेज अंसारी की हत्या के विरोध में जुलूस निकालने का प्रयास किया।
पुलिस के रोकने पर भीड़ ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस पर मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस फोर्स ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठी चार्ज कर खदेड़ दिया। पुलिस के अनुसार सुरक्षा को देखते हुए फोर्स मौके पर ही मौजूद है। हालांकि क्षेत्र में शांति बनी हुई है।