{"_id":"650a8ea745ee74681d0f5f38","slug":"protest-against-lathi-charge-lawyers-will-not-do-judicial-work-today-and-tomorrow-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज का विरोध: आज और कल न्यायिक कार्य नहीं करेंगे वकील, हापुड़ बार एसोसिएशन का दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज का विरोध: आज और कल न्यायिक कार्य नहीं करेंगे वकील, हापुड़ बार एसोसिएशन का दिया समर्थन
Wed, 20 Sep 2023 11:48 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 20 Sep 2023 11:48 AM IST
सार
मेरठ में आज और कल वकील न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। अधिवक्ताओं ने कहा कि इंसाफ की लड़ाई में समस्त अधिवक्ता हापुड़ बार एसोसिएशन के साथ रहेंगे।
विज्ञापन
मेरठ में वकील
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ बार एसोसिएशन एवं जिला बार एसोसिएशन मेरठ की बैठक मंगलवार दोपहर नानक चंद सभागार स्थित पुस्तकालय में की हुई, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष कुंवरपाल शर्मा एवं संचालन महामंत्री विनोद कुमार चौधरी ने किया। बैठक में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवदत्त जोशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बैठक में पूर्व अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र पाल सिंह, अनिल कुमार बख्शी, गजेंद्र सिंह धामा, अजय त्यागी, सतीश चंद गुप्ता, अशोक शर्मा, उदयवीर सिंह राणा, डीडी शर्मा, राजेंद्र सिंह जानी, मांगेराम, महावीर सिंह त्यागी, अनिल कुमार तोमर, मिसबाउद्दीन सिदिदकी, रविंद्र सिंह, विक्रम सिंह तोमर, पूर्व महामंत्री चौ. राज सिंह, मुकेश कुमार मित्तल, रविकांत भारद्वाज, जितेंद्र सिंह बना, सतीश कुमार शर्मा, तरूण कुमार ढाका, अजय शर्मा, सुधीर पंवार, अनिल जंगाला, संजय शर्मा, प्रबोध शर्मा, नरेश दत्त शर्मा, सचिन चौधरी, मुकेश त्यागी, आनंद कुमार कश्यप ने हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज प्रकरण में विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
बैठक में हापुड़ में अधिवक्ताओं के आंदोलन को मेरठ बार एसोसिएशन द्वारा समर्थन दिया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि इंसाफ की लड़ाई में समस्त अधिवक्ता हापुड़ बार एसोसिएशन के साथ रहेंगे।
विज्ञापन
हापुड़ के अधिवक्ताओं के समर्थन में 20 व 21 सितम्बर को मेरठ जनपद के समस्त अधिवक्तागण न्यायालयों में न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। मेरठ बार एसोसिएशन एवं जिला बार एसोसिएशन का 25 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मिलकर उनकी बची मांगों के समर्थन में जानकारी लेगा। इसके बाद आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।