फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protest against Akash's murder, police resort to lathi charge

Meerut News: आकाश की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने फटकारी लाठियां

Tue, 20 Jan 2026 03:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Protest against Akash's murder, police resort to lathi charge
कमिश्नरी पार्क में पल्लवपुरम निवासी आकाश उर्फ अक्कू हत्याकांड में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को
मेरठ। छात्र आकाश की हत्या के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन कर रहे युवकों की कलक्ट्रेट के बाहर पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। मामला बिगड़ता देखकर पुलिस ने लाठियां फटकार कर युवकों को भगा दिया। युवक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन देने आए थे। अचानक हुए घटनाक्रम से कलक्ट्रेट गेट के बाहर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

पल्लवपुरम थाना अंतर्गत गांव डोरली निवासी छात्र आकाश उर्फ अक्कू का शव 10 जनवरी को रेलवे लाइन के पास मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। इस संबंध में छात्र के पिता धनपुरा रोशनपुर डोरली निवासी हंसराज उर्फ पप्पू ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि आकाश को घटना वाले दिन देर शाम पड़ोसी युवक प्रशांत ने फोन कर बुलाया था। इसके बाद आकाश घर से निकल गया। परिजनों का आरोप है कि आकाश की हत्या प्रशांत ने की है। परिजनों का यह भी आरोप है कि आकाश के पास 11 हजार रुपये थे जो गायब हैं। पल्लवपुरम थाना पुलिस ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

सोमवार को परिजन पूरे मामले की जांच की मांग को लेकर कमिश्नर पार्क में ग्रामीण और आकाश के साथी छात्रों के साथ एकत्र हुए। वहां से सभी लोग जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए डीएम को ज्ञापन देने जाने लगे। कलक्ट्रेट का गेट बंद होने के कारण में पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस ने कहा कि पांच लोग अंदर जा सकते हैं जबकि प्रदर्शनकारी सभी जाना चाहते थे। इस दौरान युवकों की पुलिस से तीखी नोकझोंक होने लगी। बात बढ़ती देख पुलिस ने लाठियां फटकार कर सभी को वहां से दौड़ा दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। बाद में पीड़ित परिजनों ने कलक्ट्रेट में जाकर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed