फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protecting cattle is our responsibility: Dinesh Khatik

गोवंश की सुरक्षा करना हमारा दायित्व : दिनेश खटीक

Mon, 24 Aug 2026 05:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Protecting cattle is our responsibility: Dinesh Khatik
राज्यमंत्री ने किया गो सेवा हॉस्पिटल और टीन शेड का उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। मालीपुर स्थित गोशाला में निराश्रित गोवंश के उपचार और सेवा के लिए बनाए गए गो सेवा हॉस्पिटल और दो बड़े टीन शेड का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने फीता काटकर उद्घाटन किया और गोवंश की सेवा व सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि सरकार के निर्देश पर उन्होंने हस्तिनापुर में मालीपुर गो आश्रय स्थल की शुरुआत कराई थी। इसकी जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

गोवंश की देखभाल के लिए केयरटेकर नियुक्त किए गए, जिनके खर्च की व्यवस्था भी की गई। उन्होंने समय-समय पर गोशाला में आर्थिक सहयोग देने के साथ ही भूसे की व्यवस्था में भी मदद की। उन्होंने कहा कि मालीपुर गो आश्रय स्थल बड़े स्तर पर विकसित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री श्वेतांबर जैन तीर्थ समिति व गो सेवा परिवार के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इनके प्रयास से गोशाला का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने गो सेवा के लिए दोनों का आभार जताया और कहा दोनों के सहयोग से गोवंश को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। गाइस कार्यक्रम में श्री श्वेतांबर जैन तीर्थ समिति के त्रिलोकचंद जैन, शुभकांत जैन, गौ सेवा परिवार प्रदीप बवेजा, नीरज गुलाटी, तरुण बवेजा, राजीव बतरा, मोहित शर्मा, अवि पोसवाल, विजय तोमर आदि मौजूद रहे।
Preparing…
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed