फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protected animal slaughtered in Bhawanpur area, villagers create ruckus after finding remains

Meerut News: पचगांव पटटी के जंगल में गौवंशज के अवशेष मिलने पर हंगामा

Wed, 15 Apr 2026 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Protected animal slaughtered in Bhawanpur area, villagers create ruckus after finding remains
मेरठ। भावनपुर थाना के गांव पचगांव पटटी अमर सिंह निवासी मुले सिंह के ईख के खेत में मंगलवार को देर रात कुछ बदमाशो ने गौकशी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। वही अगले रोज जब मूले सिंह अपने खेतो पर ट्यवैल से पानी करने के लिए पहुंचा तो उसने ईख के खेत में गौवंशज के अवशेष और खून पडा पाया। जिसकी सूचना मूले सिंह ने गांव के लोगो को दी। ईख के खेत में गौकशी की घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीणो की भीड जंगल की ओर दौड पडी। इसी बीच सूचना पर बजरंगदल कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंंचे और जमकर हंगामा करते हुए खुलासे की मांग की।
विज्ञापन


गांव पचगांव पटटी अमर सिंह निवासी मूले सिंह के ईख के खेत में बुधवार की सुबह गौवंशज के अवशेष पडे होने की जानकारी पर ग्राम प्रधान सतीश शर्मा, पूर्व प्रधान सरदार जगदेव सिंह के साथ साथ भारी संख्या में ग्रामीणो की भीड मोके पर पहुंंची। जहां ग्रामीणो ने गौकशी की घटना पर विरोध जताते हुए बताया कि गौकशो ने रात को दो बजे से तीन बजे के बीच घटना को अंजाम दिया है। वही ग्रामीणो ने ईख के खेत में पानी भरे होने के बावजूद काफी देर तक गौवंशज के अवशेष तलाशने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बेहौश करके की गौकशी की घटना
पचगांव पटटी अमर सिंह के जंगल देर रात गौकशी की घटना के बारे मे कुछ ग्रामीणो ने आशंका जताई है कि गौकशी करने वाले आरोपी पहले पकडकर गौवंशज को जंगल में लाते है। उसके बाद गौवंशज को बेहौशी का इंजेक्श्न लगाकर घटना को अंजाम देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में हो चुकी कई घटनाऐं
भावनपुर थाना के पचगांव पटटी अमर सिंह और गांव गढी के जंगल में पूर्व में भी कई गौकशी की घटनाऐं हो चुकी है। ग्रामीणो ने बताया कि

डेढ साल पूर्व गांव पचगांव गढी निवासी मथुरा बाबा के बाग में गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया। वही एक साल पूर्व बाग के समीप मुकेश के खेत में भी चार गौवंशज बेहौश पडे पाएं गए थे। इसके साथ ही गांव कायस्थ बडढा के रास्ते पर जंगल में दस माह पूर्व गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया था।
घटना के विरोध में जमकर हंगामा करते हुए थाने के घिराव की चेतावनी
पचगाव पटटी अमर सिंह के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ता अंकित धामा जिला विद्यार्थि प्रमुख जिला प्रचार प्रमुख, कपिल त्यागी ,महानगर सहमंत्री बंटी बजरंगी, महानगर प्रचार प्रमुख आकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ता वंश ठाकुर, गौ रक्षा प्रामुख, पुष्पेंद्र, हर्ष, आविष्कार, रवि, केशव, कलवा, लकी, मौके पर पहुंचे तथा हंगामा करते हुए गोकशी करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि 24 घंटे मे घटना का खुलासा न होने पर थाने का घिराव किया जाएगा।
पशु चिकित्सक के तीखी नोकझोक

पचगांव पटटी अमर सिंह के जंगल में गौकशी की घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बजरगदल कार्यकर्ताओ ने पशु चिकित्सक डाक्टर रवि कुमार के साथ तीखी नोकझोक करते हुए आरोप लगाया कि सुबह सात बजे की घटना की जानकारी मिलने के बाद भी साढे तीन घंटे देर से पहुंचे। जब कि पुलिस प्रशासन और ग्रामीण बार बार फोन करके मौके पर आकर गौवंशज के अवशेष का मेडिकल कराने को कह रहे थे।

वही घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां गौकशी के विरोध में हंगामा कर रहे बजरंगदल कार्यकर्ताओ को शांत करते हुए घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वान दिया। इसके साथ ही नायब तहसीलदार विनिता चौहान ने मोके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरिक्षण किया और ग्रामीणो से जानकारी की। इस बारे मे सीओ सुधीर कुमार ने बताया कि गौकशी की घटना को लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed