फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Protected animal found dead in orchard; dairy operators accused of abandoning it.

Meerut News: बाग में मृत मिला संरक्षित पशु, डेयरी संचालकों पर लगाया लावारिस छोड़ने का आरोप

Mon, 05 Oct 2026 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Protected animal found dead in orchard; dairy operators accused of abandoning it.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नंगला रोड स्थित एक बाग में सोमवार को मृत संरक्षित पशु मिलने से लोग वहां पहुंचे। मृत गोवंश को कुत्ते नोच रहे थे। जानकारी मिलने पर सनातन हिंदू परिषद गो रक्षा दल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को वहां से हटवाकर विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया।

गोरक्षा दल के उपाध्यक्ष हितेश पंडित ने बताया कि सोमवार को नंगला रोड स्थित बाग में संरक्षित पशु के मृत पड़े होने की सूचना मिली थी। टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर शव को कुत्तों से हटवाया और अंतिम संस्कार कराया। उन्होंने कहा कि खुले में संरक्षित पशु के शव पड़े रहने से आसपास का माहौल भी प्रभावित होता है। हितेश पंडित ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कुछ डेयरी संचालक दूध देने तक संरक्षित पशु की देखभाल करते हैं। दूध देना बंद करने के बाद ऐसे पशुओं को लावारिस छोड़ दिया जाता है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एसडीएम सरधना को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें संरक्षित पशु की देखभाल में लापरवाही बरतने और उन्हें लावारिस छोड़ने के मामलों की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed