फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Prostitution was going on in the hotel, 11 people including the manager were caught

होटल में चल रहा था देह व्यापार, मैनेजर सहित 11 लोग पकड़े

Fri, 02 Jul 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Prostitution was going on in the hotel, 11 people including the manager were caught
- मैनेजर सहित आठ पुरुष, एक महिला और दो युवतियों को पकड़ा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम (मेरठ)। कंकरखेड़ा स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को एएचटीयू पुलिस टीम ने कंकरखेड़ा पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। पुलिस को यहां देह व्यापार के धंधा होने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मैनेजर सहित आठ पुरुष, एक महिला और दो युवतियों को पकड़ा है। पुलिस सभी को अपने साथ एएचटीयू थाने ले गई।
एसएसपी के पास शिकायत आई कि मेरठ के कई होटलों में देह व्यापार चलता है। कई जगहों पर पुलिस की सेटिंग भी रहती है। बृहस्पतिवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी व एसपी क्राइम रामअर्ज के निर्देश पर टीम गठित की गई। महिला थाना की सीओ रूपाली राय, सीओ दौराला संजीव दीक्षित और एएचटीयू की टीम बृहस्पतिवार को पुलिस रोहटा बाईपास पर स्थित होटल द लायन किंग पहुंची। जहां पर देह व्यापार होता मिला। पुलिस टीम ने होटल संचालक अक्की त्यागी को हिरासत में ले लिया गया। टीम ने मैनेजर सहित आठ पुरुष, एक महिला और दो युवतियों को भी पकड़ा। इनमें रिसेप्शनिस्ट, दलाल, ग्राहक सहित अन्य शामिल हैं। आरोपियों को पुलिस एएचटीयू थाने ले गई और आगे की छानबीन शुरू की गई। छापा मारने वाली टीम में रुपाली राय के अलावा विजय कुमार, विवेक कुमार, लतेश वर्मा, ऋषिपाल सिंह, ऊधम सिंह, मोहित कुमार, सोनी कुमारी, मीनाक्षी, सिद्धार्थ, पिंकी भाटी, नरेश कुमार, अनीस, संदीप और सुनीता गोस्वामी शामिल रहे।
विज्ञापन

---
चार लोगों की पार्टनरशिप में चलाता था होटल
पुलिस के मुताबिक चार लोग देवेंद्र, प्रदीप, कर्म और अक्की त्यागी मिलकर होटल चलाते हैं। चारों की सहमति से ही होटल में देह व्यापार का धंधा चलता था। पुलिस ने मैनेजर सुमित और सुपरवाइजर राहुल से पूछताछ की। उसने चारों लोगों के बारे में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके बाद एएचटीयू में होटल मालिकों को भी मुकदमे में नामजद कर लिया गया। नामजद देवेंद्र को लेकर कई चर्चाएं है। देवेंद्र कहां का निवासी है, इसकी पुलिस देर रात तक छानबीन करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पॉश कालोनियों से लेकर होटलों में चल रहा देह व्यापार
रेड लाइट एरिया खत्म होने के बाद पॉश कॉलोनी से लेकर होटलों को देह व्यापार के धंधे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। कंकरखेड़ा में कई होटलों पर देह व्यापार का धंधा गुपचुप तरीके से कराया जा रहा है। दौराला थाना क्षेत्र में हाइवे किनारे एक होटल में भी दो बार देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना कि कंकरखेड़ा के अन्य होटल की सूची तैयार कर जल्द ही चेकिंग कराई जाएगी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि इसको लेकर एएचटीयू की टीम थाना पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाएगी। जिस होटल में यह धंधा होता है, उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed