फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Proposals worth Rs 55 crore approved, will change the face of the city

Meerut News: 55 करोड़ के प्रस्तावों पर लगी मुहर, शहर की बदलेगी तस्वीर

Tue, 06 Jan 2026 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Proposals worth Rs 55 crore approved, will change the face of the city
कलेक्ट्रेट परिसर में अवस्थापना निधि की बैठक करते हुए महापौर हरिकांत अहलूवालिया
नगर निगम ने शहर के प्रमुख चौराहों, वीआईपी इलाकों और आवासीय क्षेत्रों की तस्वीर बदलने की दिशा में कदम उठाया है। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को आयोजित अवस्थापना विकास निधि की बैठक में 55 करोड़ रुपये के 15 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसमें भारत माता चौक (बेगमपुल) के चौड़ीकरण-सौंदर्यीकरण, पल्लवपुरम में नए बारातघर के निर्माण, वेंडिंग जोन, पार्कों में ओपन जिम, हाईमास्ट लाइट व वीआईपी इलाके की सड़क निर्माण आदि कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

निगम द्वारा महानगर के आठ प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव रखा गया। इस पर डीएम ने कहा कि सभी चौराहों पर संसाधन बिखेरने के बजाय शहर के बीचोबीच भारत माता चौक पर प्राथमिकता के साथ फोकस किया जाए। डीएम के सुझाव पर भारत माता चौक के लिए प्रस्तावित 5 करोड़ रुपये की जगह 15 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण, यातायात प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं के विकास पर चर्चा हुई। डीएम ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को इसका प्रस्ताव बनाने की बात कही। पल्लवपुरम क्षेत्र के लिए निगम ने सौगात दी गई। नगर निगम की भूमि पर 3 करोड़ रुपये की लागत से नए बारातघर के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ पल्लवपुरम सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने की योजना को भी हरी झंडी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि सामान्य स्ट्रीट लाइट की तुलना में हाईमास्ट लाइट से कम रखरखाव में अधिक क्षेत्र में बेहतर रोशनी उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन


वीआईपी इलाकों की सड़कें चमकेंगी
बैठक में सिविल लाइन क्षेत्र की सड़कों पर भी चर्चा की। डीएम ने कहा कि सर्किट हाउस और कमिश्नरी में लगातार वीआईपी लोगों की आवाजाही रहती है। वहां की सड़क और सौंदर्यकरण पर फोकस होना चाहिए। कमिश्नर आवास चौराहे से सर्किट हाउस, कमिश्नरी से वेस्टर्न कचहरी रोड होते हुए बच्चा पार्क तक की नाला-सड़कों को सीएम ग्रिड योजना में निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। दोनों सड़कों को सिविल लाइन क्षेत्र की सड़क जोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैपिड रेल के मद्देनज़र दिल्ली रोड पर फोकस

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा है कि मेरठ में रैपिड रेल का संचालन शुरू हो चुका है। ऐसे में दिल्ली रोड और इससे जुड़े क्षेत्र को निगम की प्राथमिकता में रखा जाए। भारत माता चौक का चौड़ीकरण और दिल्ली रोड का सौंदर्यीकरण भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। इसके अलावा अवस्थापना निधि से शिक्षा, पार्क और वेंडिंग जोन पर भी निवेश पर भी फोकस किया गया हैं। शहर में 196 वेंडिंग जोन, 100 पार्कों में ओपन जिम एवं योग उपकरण, कान्हा गोशाला के विस्तार और निगम के नए कार्यालय पर चर्चा हुई है।



सफाई व्यवस्था पर डीएम की सख्ती

डीएम ने शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास योजनाओं के साथ स्वच्छता शहर की सबसे बड़ी पहचान होनी चाहिए। महापौर का कहना है कि इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से मेरठ की आधारभूत संरचना मजबूत होगी। शहर की छवि सुधरेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed