{"_id":"6b06d9c474743e26e301bdc2","slug":"proposals-for-development-works-worth-10-crore-passed-at-board-meeting-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106781-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बोर्ड बैठक में 10 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बोर्ड बैठक में 10 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
- डिजिटल लाइब्रेरी, मार्केट और कार्यालय भवन का भी होगा निर्माण, तालाबों का कराया जाएगा सुंदरीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। नगर पंचायत लावड़ में विकास कार्यों को गति देने के लिए बुधवार को अध्यक्ष आफताब बेगम की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इनमें आंबेडकर पार्क, चबूतरे पर प्रतिमा लगवाने नगर पंचायत कार्यालय भवन, डिजिटल लाइब्रेरी, मार्केट, जल निकासी व्यवस्था और सड़क निर्माण समेत विभिन्न कार्य शामिल किए गए।
अध्यक्ष आफताब बेगम ने बताया कि नगर पंचायत की भूमि खसरा संख्या 548 पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे का निर्माण और आंबेडकर पार्क विकसित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, खसरा संख्या 45 पर नगर पंचायत कार्यालय भवन, डिजिटल लाइब्रेरी और मार्केट का निर्माण कराया जाएगा। दिवाली, ईद समेत अन्य त्योहारों पर बाजारों को सजाने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया। नगर में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसटीपी का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र के तालाबों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। श्मशानों और कब्रिस्तानों की चारदीवारी बनवाने के साथ वहां प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइटें लगाई जाएंगी। नगर की विभिन्न सड़कों का निर्माण और अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे। बैठक में अधिशासी अधिकारी सचिन पवार आदि मौजूद रहे।