फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   proposals approved in board meeting

बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पास

Fri, 02 Aug 2019 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
proposals approved in board meeting
परीक्षितगढ़ नगर पंचायत की बोर्ड बैठक। - फोटो : PARIKESHGARH
बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पास
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर पंचायत कार्यालय पर बृहस्पतिवार को बोर्ड बैठक हुई। जिसमें करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। वहीं, सभासद अंशु मलिक को मेला छड़िय़ान का अध्यक्ष चुना गया।

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में सभासद पूनम शर्मा ने नगर में झरने लगवाने, सभासद सतीश अग्रवाल ने कस्बे में अग्रसेन चौक बनवाने तथा सभासद देवीदास गौतम ने वार्ड में सड़कें व पाइप लाइन बिछवाने, सभासद संगीता त्यागी ने बड़ा मंदिर त्यागी धर्मशाला तथा शिव मंदिर परिसर का सौंदर्यकरण कराने, सभासद ओमकार टीटू ने वार्ड में वाटर कूलर तथा सभासद कोमल लौहरे ने वार्ड में नाली का निर्माण आदि के प्रस्ताव रखे। वहीं, गांधारी परिसर में लगने वाले तीज मेले की अध्यक्ष पूनम रूहेला व मेला छड़ियान का अध्यक्ष अंशु मलिक को सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने की तथा संचालन रोहित यादव ने किया। बोर्ड बैठक की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई। बैठक में लिपिक संदीप गौतम, सभासद पूनम शर्मा, डॉ. सलीम, संगीता त्यागी, ओमवती कश्यप, सतीश अग्रवाल, अंशु देवी, ओमकार सिंह, देवीदास गौतम, कोमल लौहरे आदि मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed